LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : परिजनों के विरोध के बावजूद ग्रामीणों ने कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी, लड़के के परिवारवालों ने लड़की के माता-पिता की जमकर की पिटाई

Bihar News : परिजनों के विरोध के बावजूद ग्रामीणों ने कराई प्

MUNGER : मुंगेर मे लड़का लड़की शादी के लिए राजी थे। लेकिन दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। हालाँकि परिवार वालों के विरोध के बावजूद गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी। लेकिन शादी के एक सप्ताह के बाद लड़का के परिवार वालों ने लड़की के माता पिता की जमकर पिटाई कर दी। अब दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूरा मामला  मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटारिया गांव का है जहां के निवासी किशोर दास की बेटी मुस्कान कुमारी का गांव के ही संजीत दास का बेटा अजीत उर्फ गोलू से आंखे चार हो गई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गया। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। दोनों के प्यार के बारे में परिवार सहित गांव वालों को पता चल गया। दोनो के परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया पर दोनों ने अपने परिवार की नहीं मानी। 

जब ये बात गांव वालों के पास पहुंचा तो गांव वालों ने लड़का लड़की के अटूट प्रेम को देख दोनो की शादी पिछले मंगलवार 20 अगस्त को करवा दी और लड़का के द्वारा लड़की के मांग में सिंदूर भरवा दिया। इसको ले लड़की के परिवार वालों ने सहमति दे दी पर लड़का के परिवार वाले नहीं माने और इसका विरोध करते हुए वहां से चले गए। विरोध को देखते हुए अजीत मुस्कान को ले बाहर निकल गया। 

जिसके बाद अजित के परिवार वालों ने खलबली मच गई और आज सुबह अजित के पिता संजीत दास ने अन्य लोगों के साथ मुस्कान की मां ललिता देवी और पिता किशोर दास को बुला बुरी तरह मार पीट किया और बोला कि उसे बेटे को उन उनलोगों ने ही लड़की के साथ भगाया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए । जिसको स्थानीय लोगों इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल किशोर दास ने बताया कि आज सुबह की अजीत के पिता ने बुला पति पत्नी के साथ बुरी तरह मार पीट किया। वहीं घटना के बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई।  जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट