LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर के तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 176 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar News : एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर के तारापुर पहुंचे डिप्

MUNGER : एक दिवसीय दौरे पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पैतृक गांव मुंगेर के तारापुर पहुंचे। जहां आर एस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तारापुर के विकास के लिए लगभग 17620.90 लाख के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और  शिलान्यास किया। मौके पर स्थानीय जेडीयू विधायक, विधान पार्षद, डीएम,एसपी के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

उन्होंने से रिमोट से योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के शिलापट का अनावरण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने के लिए टैक्स के स्लेव को कम किया गया है। कुछ लोग कहते थे मोदी अमरीका से डरता है। आज 300 प्रतिशत टैक्स लगा है। 

मोदी जी ने कहा भारत पर कितना भी टैक्स लगाओ। हम अपना समान खुद बनाएंगे और भारत के लोग पहनेंगे। हम तुम्हारा सामान ही नहीं खरीदेंगे। अब जितना भी टैक्स लगाओ। ये भारत अब आगे बढ़ चुका है। डिफेंस में भी टैक्स को 28 प्रतिशत से घटा 5 प्रतिशत कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा की अब पाकिस्तान या हमारा पड़ोसी देश जो हमारा गोतिया भी है। अगर फिर झगड़ा करता है तो तोप के गोला का मुंह उस तरफ मोड़ दिया जाएगा।  

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट