LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Samrat Choudhary Nomination 2025: तारापुर सीट से बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर! नामांकन करेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary Nomination 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट से नामांकन करेंगे। इसके के लिए वे आज हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव लखनपुर पहुंचे, जहां स्वागत में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 Samrat Choudhary Nomination 2025
तारापुर से नामांकन करेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी- फोटो : news4nation

Samrat Choudhary Nomination 2025: तारापुर विधानसभा क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का परचम लहराने वाला है क्योंकि इस दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने नामांकन का पर्चा दाखिल करने वाले है। इसको लेकर वो आज हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव लखनपुर पहुंच चुके है, जैसे ही वो हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे वैसे ही उनके चाहने वालों का शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। 

164 तारापुर विधानसभा सीट से उनके पिता जी शकुनि चौधरी राजद के टिकट पर कई बार विधायक और मंत्री रह चुके है और इसके बाद उनकी माताजी भी विधायक रह चुकी है। राजद शासनकाल ये सीट जेडीयू के पाले मे चला गया जिसके बाद नीता चौधरी, मेवा लाल चौधरी इस सीट पर काबिज रहे और दोनों की मौत के बाद निवर्तमान विधायक राजीव कुमार उस सीट पर काबिज थे लेकिन इस बार NDA गठबंधन के शीर्ष के नेताओं के निर्णय के बाद इस बार भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना भाग्य आजमाने का मौका मिला है।

Goal 2026

नामांकन के दौरान कई लोग रहेंगे मौजूद

सम्राट चौधरी के नामांकन के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री सह सांसद मुंगेर ललन सिंह के अलावा कई बड़े नेता व मंत्री रहेंगे मौजूद,इस बात की जानकारी उनके बड़े भाई रोहित चौधरी ने दी है।