LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : मुंगेर में 5 फ़रवरी को सीएम नीतीश ने मॉडल अस्पताल का किया उद्घाटन, अब BMSICL ने हैंडओवर करने का किया अनुरोध, जल्द शुरू होगी सेवाएं

Bihar News : मुंगेर में मॉडल अस्पताल का सीएम नीतीश ने दो महीने पहले ही उद्घाटन किया था. लेकिन अभीतक यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नहीं की गयी थी. अब बीएमएसआईसीएल ने इस भवन को हैण्डओवर करने का अनुरोध किया है....पढ़िए आगे

Bihar News :  मुंगेर में 5 फ़रवरी को सीएम नीतीश ने मॉडल अस्पत
मॉडल अस्पताल होगा हैंडओवर - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर के सदर अस्पताल परिसर में बन कर तैयार 100 बेड के मॉडल अस्पताल में शीघ्र ही मरीजों का इलाज आरंभ हो सकेगा। मॉडल अस्पताल का उद्घाटन 05 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। लेकिन एजेंसी द्वारा भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किए जाने के कारण मॉडल अस्पताल में मरीजों का इलाज आरंभ नहीं हो पाया था। मॉडल अस्पताल का निर्माण करने वाली एजेंसी बीएमएसआईसीएल द्वारा पत्र लिख कर पूरी तरह बन कर तैयार मॉडल अस्पताल को हैंडओवर लेने का अनुरोध किया गया है। 

एजेंसी के परियोजना प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि चार मंजिला मॉडल अस्पताल भवन को पूरी तरह तैयार करते हुए सभी जगह आवश्यक उपकरण लगाकर सिविल सर्जन को हैंडओवर लेने के लिए अनुरोध पत्र समर्पित किया गया है। एजेंसी के पत्र के आलोक में मॉडल अस्पताल भवन और उसमें उपलब्ध उपकरणों की जांच के लिए सिविल सर्जन द्वारा 4 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जांच कमेटी में 03 चिकित्सा पदाधिकारी और 01 स्टोर इंचार्ज को शामिल करते हुए भवन की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश सिविल सर्जन द्वारा दिया गया है। 

सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि टीम की जांच रिपोर्ट संतोषजनक पाए जाने पर एजेंसी से भवन को हैंडओवर लेकर शीघ्र ही मरीजों का इलाज मॉडल अस्पताल में आरंभ कर दिया जाएगा।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट