LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime: ई-रिक्शा चालक का बीच बाज़ार में गिरा मोबाइल, दिनदहाड़े हो गयी 2.76 लाख की साइबर डकैती, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Bihar Crime:जमाना अब जेबकतरे से आगे निकलकर डिजिटल डकैत तक पहुंच चुका है, और इसका ताज़ा शिकार बना है मुंगेर का एक निवासी...

Bihar Crime: ई-रिक्शा चालक का बीच बाज़ार में गिरा मोबाइल, दिन
2.76 लाख की साइबर ठगी - फोटो : IMTIYAZ

Munger : जमाना अब जेबकतरे से आगे निकलकर डिजिटल डकैत तक पहुंच चुका है, और इसका ताज़ा शिकार बना है मुंगेर का एक गरीब ई-रिक्शा चालक राजकुमार। छोटी केशोपुर के रहने वाले राजकुमार का गुनाह बस इतना था कि उसका मोबाइल बाज़ार में कहीं गिर गया और अगले ही पल उसका बैंक खाता लुट गया। राजकुमार के यूनियन बैंक और एसबीआई दोनों खातों से 2.76 लाख रुपए गायब हो गए  जैसे किसी ने ऑनलाइन बैंक डकैती डाल दी हो। मोबाइल के साथ गया ओटीपी, और ओटीपी के साथ लुट गए सपने।

साइबर ठगों ने ऐसा खेल खेला कि राजकुमार को भनक तक नहीं लगी। जब बैंक पहुंचा तो पता चला कि खाते खाली हो चुके हैं। "आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया – और अब बचत भी शून्य!"

लेकिन गनीमत रही कि साइबर थाना, मुंगेर ने तेजी दिखाई। SHO डीएसपी सिया भारती ने बताया कि जैसे ही राजकुमार ने 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, टीम ने फुर्ती से 1.76 लाख रूपया होल्ड करवा दिया। ये रक़म वापस मिलने की उम्मीद है, लेकिन जो 1 लाख उड़ चुका, उसका क्या?

अब इस पूरे मामले में FIR दर्ज हो चुकी है, और साइबर थाना की टीम अपराधियों की तलाश में जुट चुकी है। मगर ये घटना एक बार फिर बता गई कि डिजिटल इंडिया के साथ-साथ डिजिटल चोर भी हाई-टेक हो गए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान