LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News शिलापट्ट में नाम नहीं होने पर भड़क गए भाजपा विधायक, उद्घाटन से पहले तोड़ दिया, अधिकारियों पर बरसे

Bihar News - शिलापट्ट पर अपना नाम नहीं होने पर भाजपा विधायक नाराज हो गए और उन्होंने उद्घाटन से पहले ही शीलापट्ट को तुड़वा दिया। अब उद्घाटन की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है.

Bihar News शिलापट्ट में नाम नहीं होने पर भड़क गए भाजपा विधाय

Munger - किसी विधायक या सांसद के लिए शीलापट्ट में नाम होना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होती है. लेकिन बिहार के अधिकारियों ने भाजपा विधायक से यह उपलब्धि ही छीन ली। शीलापट्ट में उनका नाम दर्ज करना ही भूल गए। नतीजा यह हुआ कि उद्घाटन से पहले ही माननीय विधायक जी ने शीलापट्ट को तोड़ दिया। अब यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का कारण बन गई है। 

पूरा मामला मुंगेर जिले से जुड़ा है। सदर प्रखंड के मय पंचायत का है। जहां करीब 10 लाख की लागत से खेल मैदान बना है। जिसका उद्घाटन होना था। उद्घाटन से पहले स्थानीय भाजपा विधायक प्रणव कुमार को पता चला कि मैदान का   उद्घाटन होना है, उसके शिलापट्ट पर उनका नाम नहीं है।

जिसके बाद उन्होने मजदूरों को बुलाकर शिलापट्ट उखड़वा दिया। विधायक प्रणव कुमार ने जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का आरोप लगाते अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। और फिर आननफानन में मजदूरों को बुलाकर शिलापट्ट तुड़वा दिया।

बढ़ा दी गई उद्घाटन की तारीख

वहीं मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया कि शिलापट्ट में त्रुटियां थीं। अब नया शिलापट्ट बनेगा। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होने खेल मैदान के उद्घाटन की तारीख 8 जून तक बढ़ा दी है। उन्होने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं, सब पर कार्रवाई होगी, मैं चुप बैठने वालों में नहीं हूं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

NSIT
Nsmch