LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics - मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने किया बरी, सांसद ललन सिंह से जुड़ा है मामला, नहीं मिला कोई सबूत

Bihar Politics - मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को छह साल पुराने केस से कोर्ट ने बरी कर दिया है। बताया गया कि केस में कोर्ट के अनंत सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

Bihar Politics - मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट न

Munger - दो दिन पहले एक दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें छह साल पुराने मामले में सबूत के अभाव में बरी कर दिया। फैसले  के बाद अनंत सिंह के समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

2019 लोकसभा चुनाव से जुड़ा है मामला

बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बिना इजाजत के 16 गाड़ियों से धरहरा प्रखंड में कांग्रेस प्रत्याशी सह पत्नी नीलम देवी के पक्ष में प्रचार किया था।

अनंत सिंह सहित 100 लोगों पर हुआ था केस

इस मामले में तत्कालीन फ्लाईंग स्क्वायड की टीम में दंडाधिकारी रहे जमालपुर के अंचालाधिकारी अबुल हुसैन ने अनंत सिंह सहित उनके 80 से 100 समर्थकों पर केस दर्ज कराया था।

शनिवार को मुंगेर एमपी-एमएल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह सहायक सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार पंकज ने साक्ष्य के अभाव में इस मामेल में अनंत सिंह को रिहा कर दिया।

NSIT
Nsmch

अभी  बेऊर जेल में बंद हैं अनंत सिंह

पूर्व विधायक अभी बेऊर जेल में पटना जिले में घटित मामले में बंद है। मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग से हुई। सुरक्षा कारणों से केंद्रीय कारा बेऊर में बंद पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह की न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सके। 

इस स्थिति में न्यायालय ने वीडियो कांफ्रेसिंग से अपना फैसला सुनाया। जबकि इसके पूर्व बयान में आरोपित अनंत कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगे गए आरोप को निराधार बताया था।