LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Munger arms smuggling: बिहार चुनाव से पहले मुंगेर में बढ़ी निगरानी!हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Munger arms smuggling: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुंगेर में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की है, जिसमें मिर्जापुर में छापेमारी के दौरान चार हथियार तस्कर गिरफ्तार किए गए। एक देसी पिस्टल, 50 जिंदा कारतूस, 32 हजार रुपये और एक स्कॉर्पियो जब्त।

Mnger arms smuggling
हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई- फोटो : social media

Munger arms smuggling: विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर मुंगेर मे हथियार तस्करों के विरुद्ध एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में छापेमारी कर कुछ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक देसी पिस्टल एवं 50 जिंदा कारतूस, 32000 रु नकद बरामद किया है और एक स्कॉर्पियो भी जब्त की है।

गिरफ्तार हथियार तस्करों में एक तस्कर झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला बताया जाता है जबकि तीन धरहरा का रहने वाला है। मुंगेर से हथियार खरीद कर झारखंड ले जा रहा था। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने अपने कार्यालय मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली थी कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बस्ती के बम पुलिस गली के पास पुरानीगंज निवासी अशोक साह के पुत्र राजु कुमार अपने सहयोगियों के साथ हथियार व कारतूस की खरीद-बिक्री कर रहा है । एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । जिसमें कासिम बाजार थाना अध्यक्ष रूबीकांत कच्छप सहित एसटीएफ एवं पुलिस जवान शामिल थे।  

 पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को घेर लिया

टीम जब वहां पर पहुंची तो देखा एक काला रंग का स्कॉर्पियो वाहन के पास दो व्यक्ति खड़ा है, जबकि कुछ लोग वाहन में बैठा हुआ था। जब तक पुलिस स्कॉर्पियो को घेरती । दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकला।  पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को घेर लिया और  वाहन में बैठे लोगों की तलाशी ली गयी तो एक युवक के कमर से एक पिस्टल एवं वाहन के डेस बोर्ड से 50 जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।साथ ही 32 हजार 480 रूपया उनलोगों के पास से जब्त किया गया।  एसपी ने बताया कि पिस्टल व कारतूस मिलने पर वाहन में बैठे चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसको गिरफ्तार किया गया, उसमें झारखंड के जमशेदपुर जिला के उलड़ी थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी मानगो निवासी जितेन नामता के पुत्र आकाश नामता, मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवाी राजीव लोचन सिंह का पुत्र गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह, विवेकानंद सिंह का पुत्र रामलखन सिंह उर्फ पत्थर सिंह एवं कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज निवासी अशोक साह के पुत्र राजु कुमार शामिल है । एसपी ने बताया कि आकाश व गौरव हथियार खरीदने आया था ।

दो सप्लायर भागने में सफल

रामलखन लाइनर था, जबकि राजू व दो अन्य सप्लायर था, जो दो सप्लायर भागने में सफल रहा, उसकी शिनाख्त हो चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  इसको लेकर कासिम बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।  बताया जाता है कि गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह के पिता राजीव लोचन सिंह बीएसएफ थे और सेवानिवृत्ति के बाद जमेशपुर मानगों में बस गये थे।  गौरव भी पिता के साथ मानगो में रहता था। आकाश नामता उसका दोस्त था । जो गौरव के साथ उसी के स्कॉर्पियो वाहन से हथियार खरीदने के लिए पहले गौरव के साथ उसके घर धरहरा गया । जहां से गौरव अपने रिश्तेदार राम लखन सिंह के साथ हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचा था । गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि 30 हजार में एक पिस्टल व 50 कारतूस की डील हुई थी ।

NSIT
Nsmch

Munger से इम्तियाज की रिपोर्ट