LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Munger election checking: बिहार चुनाव से पहले मुंगेर में सख्त वाहन चेकिंग! 7 लाख से ज्यादा नकद बरामद, दो युवक हिरासत में

Munger election checking: मुंगेर में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो जगहों से 7 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए। रकम की सही जानकारी न मिलने पर धनराशि कोषागार में जमा की गई।

Munger election checking
बिहार चुनाव से पहले मुंगेर में बढ़ी सतर्कता- फोटो : news4nation

Munger election checking: मुंगेर जिला अंतर्गत तीन विधान सभा क्षेत्र में आगमी 6 नवंबर को विधान सभा का चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुका है। ऐसे में नेता जनता के वोट को खरीदने के लिए पैसों का भी सहारा लेते है। इसी पे नकेल कसने के लिए मुंगेर पुलिस के द्वारा एसपी के निर्देश पर लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुंगेर विधान सभा के कोतवाली पुलिस को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किला के मुख्य द्वार पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बेगूसराय निवासी एक युवक रघुनाथ कुमार के पास से 2 लाख 99 हजार 500 रूपया बरामद किया । युवक बेगूसराय जिले के पंचवीर का रहने वाला है. युवक को कोतवाली थाना लाकर जब पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह मुर्गी दाना का कारोबार करता है और मुंगेर से दाना का पैसा वसूल कर अपने घर जा रहा था। 

मामले कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित मजिस्ट्रेट एवं राज्य कर संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग मुंगेर अंचल मुंगेर सह नोडल अधिकारी व्यय अनुश्रवण कोषांग के समक्ष गिनती किया गया ।बाद में जांच टीम को रूपया सौंप दिया गया । दूसरी तरफ तारापुर विधानसभा क्षेत्र के असरगंज थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शाहकंड मोड़ के पास एक बाइक सवार के पास से 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गये। सीओ उमेश शर्मा की मौजूदगी में राशि बरामद की गई। बाइक सवार की पहचान पूर्णिया जिला के व्यवसायी मोहम्मद नेहाल के रूप में हुई है। दोनों मामले में रूपये के बारे में सही जानकारी नहीं मिलने पर उसे मामले के अनुसंधान एवं निष्पादन तक जिला कोषागार मे जमा कर दिया गया है। 

 मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट