LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका, मुंगेर जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा भाजपा में शामिल

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले मुंगेर में राजद को बड़ा झटका लगा है। वर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

Bihar Politics
मुंगेर में राजद जिलाध्यक्ष का बड़ा कदम!- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुंगेर जिले से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को करारा झटका लगा है। पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने राजद छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली है।त्रिलोकी नारायण शर्मा के साथ ही मंजेश कुमार, रामबालक मंडल, मनीष कुमार, विजय पासवान, संजय सिंह और डॉ. चंदन कुमार सहित कई राजद कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पोद्दार की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अतिपिछड़ा समाज से आते हैं शर्मा

त्रिलोकी नारायण शर्मा अतिपिछड़ा समाज से आते हैं। राजद ने पिछले दो कार्यकाल से जिले के संगठन की कमान इसी वर्ग के नेताओं को सौंपी थी।उनसे पहले बरियारपुर के देवकी नंदन सिंह जिलाध्यक्ष थे।उसके बाद शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।इससे पूर्व लंबे समय तक प्रमोद कुमार यादव और मोहन यादव भी जिलाध्यक्ष रहे।

असंतोष और इस्तीफे की पृष्ठभूमि

यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था।कुछ दिन पहले ही जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा और प्रधान महासचिव संतोष कुमार यादव ने पार्टी से इस्तीफा दिया था।हालांकि उस समय पार्टी ने दोनों का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था।असंतोष का कारण बताया जाता है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दोनों नेताओं को तरजीह नहीं दी गई थी।यात्रा का प्रभार जमुई से राजद प्रत्याशी रही अर्चना रविदास को सौंपा गया था, जिससे दोनों नेताओं में नाराजगी और बढ़ गई।

राजद पर राजनीतिक असर

त्रिलोकी नारायण शर्मा के भाजपा में जाने से राजद को कई स्तर पर झटका लगा है।तेजस्वी यादव के “ए-टू-जेड” नारे की स्वीकार्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं।खासकर अतिपिछड़ा समाज पर राजद की पकड़ कमजोर होती नजर आ रही है।यह घटना भाजपा को संगठनात्मक मजबूती देने में मदद करेगी।हालांकि चुनाव में इसका सीधा असर कितना होगा, यह परिणाम आने के बाद ही तय होगा।

NSIT
Nsmch