LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar police - बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर रेंज के चारों जिले बम निरोधक दस्ते से हुए लैस, नक्सलियों से निपटने के लिए मिली बड़ी मजबूती

Bihar police - नक्सल प्रभावित मुंगेर रेंज के सभी जिले अब बम निरोधक दस्ते से लैस हो गए हैं। इस दस्ते में हर जिले में 10-10 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं।

Bihar police - बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर रेंज के चारों
बम निरोधक दस्ते से लैस हुआ मुंगेर रेंज- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger - अब मुंगेर रेंज के चारों जिला के पास अपना बम निरोधक दस्ता होगा। जिसके बाद इन जिलों में कह कही बम मिलने की स्थिति में बाहर से बम निरोधक दस्ता का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए चारों जिले के 40 पुलिस पदाधिकारियों को पांच दिनों का विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है।

10-10 अधिकारी और कांस्टेबल का हुआ चयन

जानकारी के अनुसार  मुंगेर रेंज के चारों जिला से 10-10 पुलिस पदाधिकारी एवं कांस्टेबल का चयन बम निरोधक दस्ता के लिए किया गया। जिसके लिए पुलिस लाइन सभागार में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 

ट्रेनिंग के बाद दिया प्रमाण पत्र

जिसमें बीसैप 9 के बम निरोधक दस्ता के प्रशिक्षक ने पुलिसकर्मियों को बम का पता लगाने, बम कितना शक्तिशाली है और उसको कैसे निष्क्रिय करना है। इसकी तकनीकी जानकारी दी।  प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में पुलिसकर्मियों का लिखित परीक्षा लिया गया । प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 40 पुलिस पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिया गया। 

विदित हो कि मुंगेर रेंज का चारों जिला नक्सल प्रभावित है और आने वाले दिनों में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 होना है. जिसको लेकर पुलिसकर्मियों को बम निरोधक कार्य के लिए विशेष ट्रैनिंग दी गयी है । 

NSIT
Nsmch

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिलों में होने वाली बम विस्फोट की घटनाओं की जांच और बम के मिलने पर उसे निष्क्रिय करने के लिए मुख्यालय निर्देश पर चार जिलों के चयनित पुलिस पदाधिकारी व जवानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया । जिला मुख्यालयों में दस्ते के उपलब्ध रहने के बाद कहीं भी बम मिलने की सूचना के बाद तत्काल दस्ता उस क्षेत्र में पहुंच कर उसे निष्क्रिय करने का काम करेंगी ।

रिपोर्ट - मो.  इम्तियाज खान