LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

मुंगेर में खून-खराबे का हिसाब , फरार मुखिया पति का घर कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हत्याकांड में फरार चल रहे लखीसराय के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति पप्पू यादव उर्फ राकेश कुमार रंजन की संपत्ति पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।

फरार मुखिया पति का घर कुर्क
फरार मुखिया पति का घर कुर्क- फोटो : reporter

Bihar News: मुंगेर ज़िले में न्यायालय के आदेश पर अपराध की पटकथा ने नया मोड़ ले लिया है। कुख्यात हत्याकांड में फरार चल रहे लखीसराय के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति पप्पू यादव उर्फ राकेश कुमार रंजन की संपत्ति पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।

कासिम बाजार थाना कांड से जुड़े इस मामले में दंडाधिकारी विद्या सागर के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की बड़ी टीम दक्षिणी शास्त्रीनगर पहुँची। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और 10 मज़दूरों की मदद से मकान में ज़बरदस्त तोड़-फोड़ की गई।घर के तीन मुख्य गेट उखाड़ दिए गए।ग्रील, किबाड़, खिड़की, चौखट तक उखाड़ कर ट्रैक्टर पर लादे गए।अंदर तक मजदूर घुसाकर पूरे घर का तबाही अभियान चलाया गया।इसके बाद जब्त सामानों को थाना ले जाया गया। इस दौरान मौके पर एसडीपीओ अभिषेक रंजन, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

2 मई 2025 की रात, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दक्षिणी शास्त्रीनगर मोहल्ले में जमीनी विवाद ने 22 वर्षीय गोविंद कुमार (पुत्र शंकर प्रसाद, रिटायर्ड रेलकर्मी) की जान ले ली थी। अपराधियों ने उसके सीने में गोली उतारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पप्पू यादव का नाम सामने आया और तब से वह फरार है।

बचाव पक्ष के वकील रजनीकांत झा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुर्क की गई संपत्ति दरअसल विकास कुमार की है, जो इसी केस में बेल पर बाहर है।कोर्ट के आदेश की आड़ में पुलिस ने गलत संपत्ति को कुर्क किया।बचाव पक्ष ने साफ़ कहा कि अब इस कार्रवाई में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों पर न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

वकील ने यह भी स्पष्ट किया कि इस केस में चार लोग नामजद थे, जिनमें से दो ने आत्मसमर्पण किया है और विकास यादव बेल पर है। जबकि कुर्क की गई संपत्ति का सारा कागज़ात विकास यादव के नाम पर है, न कि पप्पू यादव के।

मुंगेर में ये कार्रवाई सिर्फ़ मकान तोड़ने भर की नहीं, बल्कि खून से लथपथ मुकदमे की गूंज है। फरार मुखिया पति का ठिकाना खामोश पड़ा रहा, लेकिन गेट-ग्रील उखाड़ने की आवाज़ ने पूरे शहर को बता दिया कि अब कानून की हथौड़ी अपराधियों के सिर पर बजनी शुरू हो गई है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान