LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : सड़क पर पानी और कीचड़ देख भड़के ABVP कार्यकर्ता, धान की रोपनी कर जताया विरोध

Bihar News : सड़क पर पानी और कीचड़ देख भड़के ABVP कार्यकर्ता, ध
सड़क पर धान की रोपनी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : लोगों का विरोध जताने का अलग अलग स्टाइल होता है। ताजा मामला मुंगेर में सामने आया है, जहाँ जमालपुर धरहरा को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर के वजह से जलजमाव होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर इकाई ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद, विधायक व जिला प्रशासन के खिलाफ सड़क पर ही नगर सह मंत्री आदित्य कुमार के अगुवाई में धान की रोपनी कर विरोध जताया। 

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा की बारिश के मौसम में सड़क चलने लायक नहीं है। धरहरा जमालपुर सड़क पर गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव के कारण छात्रों व आम जनता का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से यह क्षेत्र वंचित है। सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकता की अनदेखी जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिक्की आंनद ने कहा कि बारिश में इस सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बीमार मरीजों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में यह सड़क जल जमाव से भर जाती है तो वही सूखे के दिन में इतनी धूल उड़ती है कि राहगीरों को सांस की समस्या होने लगती है। 

यह विरोध प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि युवा अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव की आवाज़ बनना चाहते है। जब सड़कें खेत बन गई हैं, तो हमने उसमें धान की खेती शुरू कर दी है। यह विरोध प्रशासन को नींद से जगाने का तरीका है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट