LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस प्रशासन से गुहार लगाकर थक गया पति, बीच चौराहे पर बेहोश होकर गिरा

Bihar News : दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

MUNGER : कहा जाता है की पति पत्नी में अगर कोई एक बेवफा निकल जाता है तो पूरा का पूरा परिवार ही बिखर जाता है।  ऐसा ही एक मामला मुंगेर के जमालपुर में देखने को मिला, जहां दो बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर निवासी किशोर कुमार शर्मा अपनी पत्नी किरण देवी और दो बेटियों के साथ खुशी खुशी रहता था। इसी बीच किरण की पहचान रत्नेश्वर कुमार से हुई और दोनों के बीच नैना लड़ गई। आगे चल दोनों ने तमाम सामाजिक और पारिवारिक बंधन को तोड़ते हुए एक दूसरे के साथ जीने मरने  की कसम खा ली । 

इस बीच मौका देख मई माह के 25 तारीख को वह जब पति कुली की ड्यूटी को ले जमालपुर स्टेशन गया था तो वह मौके का फायदा उठा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पति किशोर कुमार शर्मा घर आया तो बेटियों ने बताया कि उसकी मां किसी के साथ चली गई। उसके बाद किशोर बदहवाश हो गया। पत्नी को खोजने के लिए थाना से लेकर एसपी कार्यालय और अपने ससुराल सभी जगह पागलों की तरह चक्कर काटने लगा । 

कही से उसे कोई आश्वासन नहीं मिला तो आज वहां पुनः पत्नी को खोजने निकला तो सड़क पर ही बेहोश हो गिर पड़ा जिसके बाद कुछ लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है । किशोर ने बताया कि उसकी शादी को 14 साल हो गए। मेरे कम कमाई को ले वह परेशान थी। उसी दौरान उसकी रत्नेश्वर से जान पहचान हुई और वह उसी के साथ भाग गई। अब ससुराल पक्ष से धमकी मिल रहा है और पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वासन भी नहीं मिल रहा है । 

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट