LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar News : मुंगेर में चलती कार बनी आग का गोला, सूझबूझ से बची मां-बेटे की जान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Bihar News : मुंगेर में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार मां-बेटे ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

Bihar News : मुंगेर में चलती कार बनी आग का गोला, सूझबूझ से ब
चलती कार बनी आग का गोला - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले के बांक काली स्थान रोड पर रविवार को उस समय चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर एक चलती सेंट्रो कार के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार चला रहे युवक और उसकी मां ने समय रहते वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जल उठी और इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाटा मोटर्स शोरूम के समीप धुआं उठते ही भांपा खतरा

यह दर्दनाक हादसा बांक काली स्थान रोड स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के समीप घटित हुआ। जानकारी के अनुसार, संदलपुर के रहने वाले परिमल कुमार अपनी मां को कार में बैठाकर बांक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार के बोनट और इंजन वाले हिस्से से तेज धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक परिमल ने बिना एक पल गंवाए सूझबूझ दिखाई और तुरंत कार को सड़क के किनारे रोक दिया।

पलक झपकते ही कार ने लिया विकराल रूप

कार रुकते ही परिमल और उनकी मां तेजी से दरवाजे खोलकर बाहर की ओर भागे। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकेंड के भीतर आग की छोटी सी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग की तेज लपटों से घिर गई। बीच सड़क पर कार को इस तरह धधकते देख आसपास के राहगीरों और दुकानदारों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग सुरक्षित दूरी बनाने लगे।

शॉर्ट-सर्किट और भीषण गर्मी बनी हादसे की वजह

स्थानीय नागरिकों ने बिना समय गंवाए इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का कंकाल बन चुकी थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी और इंजन में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch

राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया मंजर, जांच जारी

इस पूरी घटना के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहां मौजूद कई प्रत्यक्षदर्शियों ने धू-धू कर जलती कार का लाइव वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी के इस मौसम में अपने वाहनों की वायरिंग और इंजन कूलेंट की नियमित जांच कराते रहें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट