LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मुंगेर में बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बनाया गया माँ दुर्गा का भव्य पंडाल, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

Bihar News : मुंगेर में बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत आने वाला कल्याणपुर गांव जो नेशनल हाईवे 80 के और गंगा किनारे बसा बरियारपुर प्रखंड में अवस्थित है। यहां का कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी का पंडाल प्रत्येक साह अलग अलग थीमों पर और काफी भव्य तरीके से बनाया जाता है। जहां पिछले साल दुबई का बुर्ज खलीफा बनाया गया तो इस बार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अवस्थित वाट  अरुण रत्चवरम रत्चवोरा महावी (वाट अरुण), जिसे 'भोर का मंदिर' भी कहा जाता है। 

इसी तर्ज पर इस मंदिर का विशालकाय प्रतिरूप बनाया गया है । जो लगभग 140 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा है और इसे बनाने का अनुमानित लागत करीब ढाई करोड़ रुपया के ज्यादा है। 

हम बताते चले कि वाट अरुण मंदिर बैंकॉक, थाईलैंड में स्थित एक प्रतिष्ठित बौद्ध मंदिर है, यह मंदिर अपनी अनूठी खमेर शैली की प्रंग (मुख्य टावर) और चीनी चीनी मिट्टी के बर्तनों से सजी मोज़ेक सजावट के लिए प्रसिद्ध है, जो चाओ फ्राया नदी के तट पर स्थित है। वाट अरुण (Wat Arun) का अर्थ है 'भोर का मंदिर', क्योंकि इसका नाम हिंदू देवता अरुण (भोर के देवता) के नाम पर रखा गया है। 

आयोजकों ने बताया कि इसके अलावा यहां करीब करीब साढ़े तीन लाख स्क्वायर फीट को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है साथ में और भगवान महादेव की विशाल प्रतिमा को भी बनाया गया जो प्रमुख आकर्षण के केंद्र बना हुआ है। यहां की गई आकर्षक सजावट और लाइटों ने लोगों का मन मोह लिया। सजावट ऐसी को जो देखते ही बनती है। यह बिहार का सबसे भव्य और विशाल माता के पंडालों में से एक है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट