LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: पति-पत्नी साथ बैठकर रोज पीते थे शराब, एक मुद्दे पर बिगड़ी बात फिर पत्नी का कर दिया काम-तमाम, खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

Bihar News: बिहार के मुंगेर में पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है दोनों दंपति नशे के आदी थी और दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

पत्नी की हत्या
शराब के नशे में पत्नी को मारा - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का नशा लोगों को अपराध की ओर धकेल रहा है। मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान सहनी टोला में शराब के नशे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 45 वर्षीय राजमिस्त्री विरु सहनी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शराब के आदी थे दंपति 

पुलिस के मुताबिक, बीती शाम विरु सहनी घर लौटा और नशे में किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ने लगा। दोनों पति-पत्नी शराब पीने के आदी थे और आए दिन विवाद होता था। देर शाम झगड़े के दौरान विरु ने लाठी से पुतुल देवी पर हमला कर दिया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए पास-पड़ोस के लोग और मृतका की बहन बचाने नहीं आ पाईं।

पत्नी को उतारा मौत के घाट

इस बीच आरोपी पति घर के पीछे से रोशनदान तोड़कर फरार हो गया। जब ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो पुतुल देवी को जमीन पर मृत पाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

अक्सर होता था झगड़ा

मृतका की बहन आशा देवी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी को शराब पीने की बुरी लत थी और अक्सर इसी वजह से झगड़ा होता था। बीते दिन भी दोनों शराब के नशे में लड़ रहे थे, लेकिन इस बार झगड़ा जानलेवा साबित हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट