LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : मुंगेर में कब्रिस्तान विवाद में खूनी झड़प, एक को लगी गोली, 22 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : मुंगेर में कब्रिस्तान विवाद में खूनी झड़प, एक क

MUNGER : मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र के फ़रादा गाँव में एक कब्रिस्तान को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच हुई खूनी झड़प में गोलीबारी और पथराव हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे के पैर में गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी और एसडीपीओ सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई इस झड़प के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 से 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही है। 

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट