LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

ADEO Exam : मुंगेर पुलिस ने सॉल्वर गैंग पर कसा शिकंजा, दो महिलाओं समेत 18 परीक्षार्थियों को किया गिरफ्तार, 28 पर दर्ज हुआ FIR

ADEO Exam : बिहार में आयूजित ADEO परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.......पढ़िए आगे

ADEO Exam : मुंगेर पुलिस ने सॉल्वर गैंग पर कसा शिकंजा, दो मह
सॉल्वर गैंग का खुलासा - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : बिहार में सहायक जिला शिक्षा विकास पदाधिकारी की प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान मुंगेर जिला प्रशासन ने कदाचार और फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न केंद्रों पर छापेमारी कर पुलिस और प्रशासन की टीम ने कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर परीक्षा माफियाओं और सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की पुष्टि की है, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

सॉल्वर गैंग के साथ महिला परीक्षार्थी भी गिरफ्तार

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 22 लोगों में 18 परीक्षार्थी शामिल हैं, जो गलत तरीके से परीक्षा में शामिल होने या नकल करने की कोशिश कर रहे थे। खास बात यह है कि गिरफ्तार परीक्षार्थियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने इस नेटवर्क की रीढ़ माने जाने वाले 'सॉल्वर गैंग' के 4 मुख्य सदस्यों को भी दबोचा है, जो मोटी रकम लेकर परीक्षार्थियों के बदले परीक्षा देने या प्रश्नपत्र हल करने का काम करते थे।

प्रशासन की सतर्कता से पकड़ी गई धांधली

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। केंद्रों पर गहन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान इन लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों के पास से पुलिस को कई अहम दस्तावेज और संदिग्ध उपकरण भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

28 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

इस पूरे मामले में कानूनी शिकंजा कसते हुए कुल 28 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें गिरफ्तार किए गए 22 लोगों के अलावा उन लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जो इस रैकेट के संचालन में पर्दे के पीछे से मदद कर रहे थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और इनके मोबाइल रिकॉर्ड्स के जरिए नेटवर्क के अन्य सदस्यों को ट्रेस किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी सख्त

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और पहचान पत्र का मिलान कड़ाई से किया जाए। मुंगेर एसपी और डीएम ने संयुक्त रूप से कहा है कि इस मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। 

इम्तियाज़ की रिपोर्ट