LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

मोतिहारी में मिड-डे-मिल में बच्चों को परोसा गया कीड़ा वाला अंडा, एचएम और एनजीओ पर कार्रवाई की अनुशंसा

मोतिहारी में मिड-डे-मिल में बच्चों को परोसा गया कीड़ा वाला अं

Motihari : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बच्चों को मिड डे मिल में कीड़ा वाला अंडा परोसा जा रहा था। यह पूरा खेल एएचएम और एनजीओ के मिली भगत से हो रहा था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ ने इन दोनो पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। मामला अरेराज उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनेरवा की है। 


दरअसल आज शुक्रवार को स्कूल के बच्चों के  एमडीएम के खाना   में कीड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। कीड़ा युक्त अंडा देख बच्चे खाना खाने से इनकार करते हुए   अभिभावक को सूचना दिया। जिसके बाद अभिभावकों द्वारा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद को सूचना देकर विद्यालय में बुलाया गया। अभिभावक व जनप्रतिनिधियों की भीड़ को देखते हुए एचएम द्वारा कीड़ा युक्त एमडीएम को एनजीओ को बुलाकर वापस कर दिया गया। 

Diarch GO


इधर बच्चों के स्वस्थ्य के साथ भारी लापरवाही की सूचना नगर अध्यक्ष द्वारा एसडीओ को दिया गया। सूचना पर एसडीओ अंजली शर्मा,बीडीओ आदित्य दीक्षित विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच किया गया। एसडीओ द्वारा पूछताछ में स्कूल के बच्च्यो व रसोइया द्वारा कीड़ा युक्त अंडा मिलने की बात कही गई। वहीं बच्चों द्वारा बताया गया कि कई बार एमडीएम के खाना में कीड़ा मिला है। वही एसडीओ द्वारा बीडीओ व निर्वाचन पदाधिकारी को एमडीएम की खाना बनाने वाले एजेंसी व स्कूल एचएम की  भूमिका की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। 


बीडीओ ने बताया कि उपस्थिति पंजी में भौतिक सत्यापन में सभी वर्ग कक्ष में 10 से 20 बच्च्यो की अधिक उपस्थिति बनी हुई थी। स्कूल में चखना पंजी उपलब्ध नही था। जांच के दौरान एचएम द्वारा कई अधूरी पंजी को भरा जा रहा था। वही जब बच्चे खाना नही खाये थे उसके बाद भी 204 बच्चों के एमडीएम खाने की रिपोर्ट तैयार किया गया था। 

NSIT
Nsmch


विदित हो कि नगर पंचायत सहित दो पंचायत के सभी विद्यालयों में  सुभारती जनकल्याण समिति एनजीओ द्वारा एमडीएम का संचालन किया जाता है। नगर पंचायत मुख्य पार्षद रनटू पांडेय द्वारा एसडीओ से नौनिहाल के स्वस्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एनजीओ , एचएम सहित एमडीएम के जबबेह पदाधिकारी के बिरुद्ध कठोर करवाई करने की मांग किया गया। 


वही एसडीओ अंजली शर्मा ने बताया कि एमडीएम में कीड़ा मिलना गंभीर मामला है। नौनिहाल के स्वस्थ्य के साथ लापरवाही बर्दास्त नही किया जाएगा।जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषी के बिरुद्ध सख्त करवाई की जाएगी।