LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: 7 साल पहले मर चुकी महिला गोद में बच्चा लेकर जिंदा लौटी, पति पर हुआ था दहेज हत्या का केस, अब उड़े होश

Bihar News: मोतिहारी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सात वर्ष पूर्व दहेज हत्या में मृत घोषित की गई महिला को पुलिस ने जिंदा बरामद किया है। महिला अपने मायके से गोद में बच्चे के साथ मिली है। इस खुलासे के बाद पूरे जिले में सनसनी फ

महिला

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से अजीबो गरीब घटना सामने आया है। जहां 7 साल पहले मर चुकी महिला अचानक गोद में एक बच्चे को लेकर लौट आई। बताया जा रहा है कि महिला शादी के सातवें महीने के बाद से ही लापता थी। महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिससे पिछले सात सालों से ससुराल वाले फरार चल रहे थे। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला अपने मायके आई थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बच्चे के साथ बरामद किया।   

7 साल पहले हो चुकी थी मृत घोषित

दरअसल, पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसवान भवानीपुर गांव का है। यहां निवासी इंद्रासन भगत की पुत्री मंजू कुमारी की शादी 4 मार्च 2018 को चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद निवासी उपेंद्र भगत से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद मंजू के पिता ने 9 नवंबर 2018 को मोतिहारी न्यायालय में एक कोर्ट परिवाद दायर किया था।

दहेज हत्या का दर्ज हुआ था मामला

परिवाद में मंजू के पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए मंजू की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया गया था। न्यायालय के आदेश पर चकिया थाना में कांड संख्या 294/18 दर्ज किया गया। तत्कालीन डीएसपी और एसपी द्वारा किए गए पर्यवेक्षण में आरोपों को प्रथम दृष्टया सत्य माना गया था। गिरफ्तारी के भय से पति समेत ससुराल पक्ष के सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। 

अचानक हुआ बड़ा खुलासा

इसी दौरान मंजू के पिता द्वारा कथित रूप से मोटी रकम लेकर न्यायालय में सुलहनामा भी दायर किया गया था।हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि मृत घोषित मंजू कुमारी अपने मायके आई हुई है। सूचना मिलते ही इस मामले के अनुसंधानकर्ता पीएसआई मौसम कुमार ने पीएसआई साक्षी सेहा और पुलिस बल के साथ छापेमारी की और मंजू को बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में मंजू ने बताया कि वह ससुराल से भागकर अहमदाबाद चली गई थी, जहां उसने एक युवक से दूसरी शादी कर ली। वहां से उसे एक बच्चा भी हुआ है।

NSIT
Nsmch

मायके से बरामद हुई महिला 

हाल ही में वह अपने मायके आई थी, जहां से पुलिस ने उसे गोद में बच्चे के साथ बरामद किया। नवपदस्थापित मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि बरामद महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही दहेज हत्या का झूठा मामला दर्ज कराने, सुलहनामा में लेन-देन, फरारी और अन्य कानूनी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट