LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मोतिहारी में अपराधियों पर पुलिस का 'कहर', एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में 100 ठिकानों पर की गयी 'महाकुर्की', अपराधियों में मचा हड़कंप

Bihar News : मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में 100 अभियुक्तों के ठिकानों पर कुर्की जब्ती की गयी. इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में अपराधियों पर पुलिस का 'कहर', एसपी
अपराधियों के घर कुर्की जब्ती - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने जिले में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए रविवार को एक बड़ा 'महाकुर्की अभियान' चलाया। एसपी के कड़े निर्देश पर जिला के सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदार एक साथ एक्शन मोड में नजर आए। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और दंगा जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस आज 'कहर' बनकर टूटी। एक साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 100 फरार अपराधियों के घर पुलिस की टीमें कोर्ट का आदेश लेकर पहुँचीं, जिससे पूरे जिले के अपराधी जगत में हड़कंप मच गया।

कुर्की से पहले माइकिंग और सरेंडर का मौका

कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत पुलिस सबसे पहले ढोल-नगाड़ों और माइकिंग के साथ अपराधियों के घर पहुँची। वहां मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों को सूचित करते हुए अपराधी को सरेंडर करने का अंतिम समय दिया गया। जिन अपराधियों ने निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं किया, उनके घरों पर पुलिस ने कानून का डंडा चलाते हुए कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी। घर की चौखट-बाजू से लेकर सारा सामान जप्त कर लिया गया। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से भागने वालों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं है।

Diarch GO

एसपी स्वर्ण प्रभात का 5वां प्रहार: अब तक 1000 पर गाज

गौरतलब हो कि एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में यह जिला पुलिस का 5वां 'महाकुर्की अभियान' है। इस विशेष रणनीति के तहत अब तक जिले के 1000 से अधिक फरार अपराधियों, भू-माफियाओं, ड्रग्स तस्करों और शराब माफियाओं के घरों की कुर्की की जा चुकी है। पुलिस की इस आक्रामक शैली का असर इस कदर है कि अपराधी अब खौफ के साये में हैं। इससे पूर्व की कार्रवाइयों के डर से एक अपराधी तो एम्बुलेंस में मरीज बनकर कोर्ट में सरेंडर करने पहुँचा था, जो पुलिस के बढ़ते दबाव का जीता-जागता उदाहरण है।

विभिन्न अनुमंडलों में व्यापक छापेमारी

इस अभियान की सफलता की जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रविवार को जिले के 100 चिन्हित ठिकानों पर कुर्की की गई। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शातिर अपराधियों के घर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पीपरा कोठी, चिरैया, ढाका और रक्सौल सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस बल ने मुस्तैदी के साथ फरार वारंटियों और अपराधियों के घर की कुर्की जप्ती की। पुलिस की इस चौतरफा घेराबंदी ने अपराधियों के छिपने के सभी ठिकाने ध्वस्त कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

अपराध मुक्त मोतिहारी का संकल्प

एसपी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि जो अपराधी कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर फरार चल रहे हैं, उनके विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना है, बल्कि समाज में कानून का इकबाल कायम करना भी है। इस अभियान के बाद से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं आपराधिक गिरोहों के बीच भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। 

हिमांशु की रिपोर्ट