LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने आठ बाइक व ई-रिक्शा को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस को झेलना पड़ा विरोध

Bihar Road Accident: एनएच-28 पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar Road Accident
बिहार में भीषण सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: मोतीहारी के कोटवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 के दीपऊ मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अनियंत्रित यूपी नंबर के ट्रक ने तेज रफ्तार में आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि कई शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए।

हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है। कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 को पूरी तरह जाम कर दिया। लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ितों के परिजनों को मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी भी कर रही है।

NSIT
Nsmch

सूचना पर कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ के भारी प्रतिरोध के कारण स्थिति नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है। हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की लंबी लाइनें लग गई हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार