LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics : सीएम नीतीश को लगा बड़ा झटका, तीन बार विधायक रही इस नेत्री ने जदयू से दिया इस्तीफा, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप

Bihar Politics : विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश को बड़ा झटका लगा है. जहाँ तीन बार से विधायक रही नेत्री ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है.......पढ़िए आगे

Bihar Politics : सीएम नीतीश को लगा बड़ा झटका, तीन बार विधायक
नीतीश कुमार को झटका - फोटो : HIMANSHU

Motihari : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले  नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जदयू की तीन बार की विधायक रही मीना द्विवेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गोविंदगंज विधानसभा सीट से 2005 से 2015 तक लगातार तीन बार निर्वाचित रहीं मीना द्विवेदी का परिवार समता पार्टी के समय से नीतीश कुमार के साथ जुड़ा रहा है। इस्तीफे का कारण उन्होंने पार्टी में अपनी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को बताया है। राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार तेज हैं कि मीना द्विवेदी किसी दल में शामिल हो सकती है। 

मीना द्विवेदी का परिवार समता पार्टी के दौर से ही नीतीश कुमार के करीबी रहा है। मीना द्विवेदी के देवर बाहुबली देवेंद्र नाथ दूबे, उनके पति भूपेंद्र नाथ दूबे और 2005 से 2015 तक मीना द्विवेदी खुद जेडीयू की विधायक रहीं। तीनों ही गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इनका राजनीतिक परिवार लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली रहा है।

मीना द्विवेदी आज भी गोविंदगंज क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखती हैं। 2015 के बाद, जब यह सीट एनडीए के गठबंधन समन्वय के तहत किसी अन्य घटक दल को दे दी गई, तभी से वे पार्टी से नाराज चल रही थीं। उनका कहना है कि ना केवल उन्हें, बल्कि उनके समर्थकों को भी लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था, जिस वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

बिहार चुनाव से पहले मीना द्विवेदी का इस्तीफा एनडीए, विशेष रूप से जेडीयू के लिए सियासी नुकसान माना जा रहा है। जनसुराज पार्टी में संभावित शामिल होने से यह गठबंधन में सीट बंटवारे और रणनीति को भी प्रभावित कर सकता है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट