LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतीहारी में विराट रामायण मंदिर का होगा चौमुखी विकास, सड़कें होगी चकाचक, अस्पताल और थाना का होगा निर्माण

Bihar News : मोतीहारी में विराट रामायण मंदिर का होगा चौमुखी

MOTIHARI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' के दौरान पूर्वी चंपारण को विकास की कई नई सौगातें मिली हैं। डीएम सौरभ जोरवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री ने कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में सहस्त्र शिवलिंगम स्थापना कार्यक्रम में शिरकत की। मंदिर परिसर के सर्वांगीण विकास के लिए पावर सब-स्टेशन, अस्पताल, संपर्क पथ और चारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर एसपी स्वर्ण प्रभात ने घोषणा की कि मंदिर परिसर की सुरक्षा हेतु जल्द ही वहां एक नया थाना खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

172 करोड़ की योजनाओं का उपहार और धनौती पुल का निरीक्षण

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मोतीहारी को 172 करोड़ रुपये की कुल 70 योजनाओं की सौगात दी, जिसमें 138 करोड़ की 30 योजनाओं का उद्घाटन और 34 करोड़ की 40 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सीएम ने महिला आईटीआई कॉलेज स्थित 'टाटा एक्सीलेंस सेंटर' का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया। इसके अलावा, मोतीहारी को कोटवा से जोड़ने वाले धनौती नदी पुल का निरीक्षण भी किया गया। डीएम ने दावा किया कि इस पुल का 50% कार्य पूरा हो चुका है और यह अपनी निर्धारित समय सीमा से सात महीने पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा।

रक्सौल एयरपोर्ट का विस्तार और महत्वपूर्ण पुल परियोजनाएं

जिले की बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि रक्सौल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 153 एकड़ जमीन पहले से उपलब्ध है, जबकि अतिरिक्त 139 एकड़ के भू-अर्जन हेतु रैयतों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसकी निविदा (टेंडर) निकाली जाएगी। साथ ही, इब्राहिमपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल, लाल बकेया नदी पर बलुआ गुआवरी पुल और बागमती तटबंध पर सड़क निर्माण जैसे कार्यों की समीक्षा कर इनमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। सीता कुंड और सोमेश्वर नाथ धाम के विकास कार्य भी अब धरातल पर उतरने लगे हैं।

'सबका सम्मान-जीवन आसान': जन शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

सात निश्चय पार्ट-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान-जीवन आसान" योजना को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे सीधे जनता से मिलेंगे और उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ शालीनता से व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है और शिकायतों के अनुश्रवण के लिए एक विशेष पंजी (रजिस्टर) भी बनाई जाएगी।

NSIT
Nsmch

प्रगति यात्रा के लक्ष्यों की समीक्षा और भविष्य का रोडमैप

प्रेस वार्ता के अंत में अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर 2024 में शुरू हुई प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 12 प्रमुख योजनाओं की वर्तमान स्थिति की मुख्यमंत्री ने खुद समीक्षा की है। गांधी मैदान में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में सात निश्चय-2 और 3 के लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब जिला प्रशासन रक्सौल एयरपोर्ट के निर्माण और ग्रामीण सड़कों के जाल को और मजबूत करने की दिशा में मिशन मोड में काम करेगा, जिससे सीमावर्ती जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।