LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : पीएम आवास योजना में जमकर हो रही लूट खसोट, आवास सहायक का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : बिहार में पीएम आवास योजना में जमकर लूट खसोट की जा रही है. इसी कड़ी में आवास सहायक का रिश्वत लेते विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पीएम आवास योजना में जमकर हो रही लूट खसोट, आवास
रिश्वत लेने का विडियो वायरल - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : केंद्र सरकार की बेघरों के लिए सबसे महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास योजना अधिकारियों व कर्मियों के लिए लूट योजना बन कर रह गया है। पदाधिकारियो और कर्मियों का आवास योजना में रेट निर्धारित है। सूत्रों की माने तो प्रति आवास 20 से 30 हज़ार की रिश्वत तय है। चढ़ावा की राशि में आवास सहायक से लेकर अधिकारी तक का रेट तय है। अगर पीएम आवास योजना की सूक्ष्म तरीके से जांच कर दिया जाय तो कई अधिकारी कार्रवाई की जद में होंगे। 

ताजा मामला मोतीहारी में आवास सहायक का लाभुक से खुलमखुला रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आवास सहायक लाभार्थी से प्रथम क़िस्त के एवज में 15 हज़ार रिश्वत लेते देखे जा रहे है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रौल हो रहा है। मामला मधुबन प्रखंड के कौड़िया पंचायत का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो मधुबन प्रखंड के कौड़िया पंचायत का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आवास सहायक बिना किसी डर भय के निर्भीक होकर लाभार्थी से रिश्वत लेते देखे जा रहे है। आवास सहायक का लाभार्थी से प्रथम क़िस्त के एवज में 15 हज़ार रिश्वत लेते किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का न्यूज़4नेशन पुष्टि नही करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खूब ट्रौल हो रहा है। 

लोग यह कहते नही थक रहे कि पीएम आवास योजना में अधिकारी से लेकर कर्मी तक का रेट तय है। प्रति आवास में 20 से 30 हज़ार की रिश्वत लिया जा रहा है। पीएम आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार का सूक्ष्म तरीके से जांच करवा दिया जाय तो कई अधिकारी पर आर्थिक अपराध इकाई को करवाई करनी पड़ सकती है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट