LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतिहारी में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर की सुरक्षा हुई अभेद्य, एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन

Bihar News : मोतिहारी में बन रहे विराट रामायण मंदिर मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस चेक बनाया गया है. जिसका उद्घाटन एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया.......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर की
चेक पोस्ट की शुरुआत - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के केसरिया में निर्माणाधीन विश्व प्रसिद्ध 'विराट रामायण मंदिर' की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिले के पुलिस कप्तान (SP) स्वर्ण प्रभात ने मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवस्थापित पुलिस चेक पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया। इस कदम से न केवल मंदिर निर्माण कार्य में लगे लोगों, बल्कि आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

चेक पोस्ट के उद्घाटन के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा के आधुनिक मानकों को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगेहबानी में रखा जाए। एसपी ने स्पष्ट किया कि मंदिर की महत्ता और वहां होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिजिटल निगरानी के जरिए परिसर के कोने-कोने पर पुलिस की नजर रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए एसपी ने घोषणा की कि मंदिर परिसर में बिहार सैन्य पुलिस (BMP) की तीन कंपनियों को तैनात किया गया है। ये जवान मंदिर की सुरक्षा के साथ-साथ परिसर में अनुशासन बनाए रखने का काम करेंगे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से मंदिर की संवेदनशीलता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एसपी ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही 'विराट रामायण थाना' बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। यह थाना न केवल मंदिर की सुरक्षा करेगा, बल्कि आसपास के लगभग सवा लाख लोगों को एक बेहतर और त्वरित पुलिसिंग व्यवस्था प्रदान करेगा। थाना खुलने से स्थानीय लोगों को अपनी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

NSIT
Nsmch

चेक पोस्ट के शुरू होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन के मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंदिर निर्माण समिति के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की। 

हिमांशु की रिपोर्ट