LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Police : थाना में आव, हाजत में बंद कर करेंगे पिटाई...थानेदार ने फोन पर दी दारोगा को धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar Police : बिहार में एक थानेदार की दबंगई देखने को मिली है. जहाँ उन्होंने फोन कर दरोगा को पिटाई करने की धमकी दी. इस घटना का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Police : थाना में आव, हाजत में बंद कर करेंगे पिटाई...थ
थानेदार की दबंगई - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी में एक थानेदार का दारोगा के साथ गाली गलौज करने व दबंगई करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में थानेदार अपने ही दारोगा को फोन पर कहता है कि सिरिस्ता तुम्हारे बाप का है।  तुम रिपोर्ट खोजने क्यों गया था। जल्दी थाने पर आव ..,नही तो हाजत में बंद कर पिटाई करेंगे....। थानेदार का दारोगा को दी गयी धमकी की ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब  ट्रौल हो रहा है। लोग यह कहते नही थक रहे कि जब थानेदार अपने पुलिस के साथ इस तरह की व्यवहार कर रहे है तो आमलोगों के साथ फ्रेंडली पुलिस की उम्मीद ही रखना बेकार है। वही जितनी मुह उतनी बात सुनने को मिल रही है। मामला बंजरिया थाना का बताया जा रहा है। जहाँ थानेदार और 112 गाड़ी पर पोस्टेड दारोगा का ऑडियो बताया जा रहा है

हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन मोतीहारी में बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो का दारोगा राजकुमार राम को गाली-गलौज और पिटाई-हाजत में बंद करने की धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना 25 जून की है जब एएसआई के निलंबन और बहाली के बाद थानाध्यक्ष ने नाराजगी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। थानेदार की दरोगा को गाली गलौज करने व धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रौल हो रहा है। लोग यह कहते नही थक रहे कि जब थानेदार अपने दरोगा के साथ ऐसा वर्ताव करते है तो ऐसे थानेदार आमलोगों के साथ क्या व्यवहार करते होंगे । इससे एसपी साहब के फ्रेंडली पुलिस की सपना क्या स्कार होगा?

यह मामला बंजरिया थाना से जुड़ा है जहां थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने 25 जून 2025 को एएसआई राजकुमार राम के खिलाफ देरी की शिकायत एसपी कार्यालय में की थी। इसके बाद एएसआई को निलंबित किया गया। लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया। बहाली के बाद जब राजकुमार थाने के सिरिस्ता से शिकायत की कॉपी लेने गए तो थानाध्यक्ष ने फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। 

ऑडियो में रमेश कुमार महतो को एएसआई को पिटाई और हाजत में बंद करने की धमकी देते और उनके पिता के लिए अमानवीय भाषा का इस्तेमाल करते सुना जा सकता है।  मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर  सर्किल इंस्पेक्टर से जांच का आदेश दिया। मामले की गहन जांच होगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट