LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Motihari News : छात्राओं के साथ छेड़खानी करनेवाले मनचलों की आएगी शामत, सादे लिबास में तैनात होगी पुलिस, एसपी ने अभया ब्रिगेड को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

Motihari News : मोतिहारी में छात्राओं से छेड़खानी करना मनचलों को महंगा पड़ जायेगा. एसपी ने अभया ब्रिगेड की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया........पढ़िए आगे

Motihari News : छात्राओं के साथ छेड़खानी करनेवाले मनचलों की आ
मनचलों की खैर नहीं - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : स्कूल–कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास सक्रिय मनचलों पर अब सामत आनेवाली है। छात्राओं से छेड़छाड़ या फब्ती कसने वालों पर अब मौके पर ही कार्रवाई होगी और सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। मनचलों पर लगाम कसने के लिए बहन बेटियों को अब  मोतीहारी पुलिस का अभया ब्रिगेड का ताकतवर सहयोग  मिल गया है।

अभया ब्रिगेड को हरी झंडी

आज पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात  ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए गठित  'अभया ब्रिगेड' की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू की गई। इस पहल का नेतृत्व करते हुए मोतिहारी के एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को मनचले और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें की इस अभियान के तहत जिले के लगभग सभी 50 थानों में एक-एक टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक महिला अधिकारी, दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही शामिल हैं। आज एसपी स्वर्ण प्रभत के हरी झंडी दिखाने के बाद सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर  गश्त के लिए निकल पड़े।

Diarch GO

स्कूल और कॉलेज के बाहर सादे लिबास में तैनात होगी टीम

अभया ब्रिगेड  महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई करेगी। टीम को वैसे हाट स्पाट चयन की जवाबदेही दी गई है, जहां यह घटनाएं अधिक होती है। बताया गया कि टीम को खास तौर पर बलात्कार, अपहरण, छेड़खानी, मानव दुर्व्यवहार, चेन स्नैचिंग आदि की रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम स्कूल और कालेज के समीप सादे लिबास और वर्दी दोनों में तैनात होगी और मनचलों पर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य

एसपी ने स्पष्ट किया कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है।  किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों ने राहत की सांस ली है और इसे एक सकारात्मक कदम बताया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट