LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

शादी में गया था परिवार घर खंगाल गए चोर, 60 लाख के जेवरात और कीमती सामान पार

शादी में गया था परिवार घर खंगाल गए चोर, 60 लाख के जेवरात और

Motihari : पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी कपूर गांव में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात घर का ताला तोड़कर लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों सहित कीमती कपड़ों और जमीन के कागजातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय रिटायर शिक्षक बच्चा सिंह अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने सुगौली स्थित अपनी ससुराल गए हुए थे।


मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा सिंह 25 अप्रैल को सुगौली थाना के भटहा गांव में अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर निकले थे। मंगलवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर का मुख्य गेट खुला देखा और अंदर सामान बिखरा पाया, तब उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों की सूचना पर जब बच्चा सिंह आनन-फानन में परिवार के साथ घर पहुँचे, तो मंजर देख दंग रह गए। चोरों ने घर के मेन गेट से लेकर कमरों और अलमारियों तक के ताले तोड़ डाले थे।


Diarch GO

पीड़ित शिक्षक ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि चोरों ने घर की महिलाओं—उनकी पत्नी, पतोहू, स्वर्गीय भाभी और दोनों भतीजियों के गहने चुरा लिए हैं। चोरी हुए आभूषणों में लगभग 32 भर (तोल) सोना और करीब 1 किलो चांदी के जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा, चोरों ने घर में रखे जमीन के महत्वपूर्ण कागजात और कई महंगे कपड़े भी बटोर लिए। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि जीवन भर की कमाई एक ही रात में लुट गई।


वारदात की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डीएसपी ने थानाध्यक्ष बबन कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी करने को कहा है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की गतिविधियों को खंगाल रही है।


NSIT
Nsmch

डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इस कांड का खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि चोरी के सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। ग्रामीण इलाकों में हुई इस बड़ी चोरी के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, लोग पुलिस से गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।


हिमांशु की रिपोर्ट