LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Election 2025 : बिहार में घोड़े पर सवार होकर डीआईजी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर चंपारण रेंज के डीआईजी ने अनोखे अंदाज़ में बूथों का निरीक्षण किया. वे घोड़े पर स्वर होकर बूथों पर पहुंचे अधिकारीयों को कई निर्देश दिए........पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बिहार में घोड़े पर सवार होकर डीआईजी ने
घोड़े पर निकले डीआईजी - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, जिले की 12 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं, जिसमें न सिर्फ भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, बल्कि अधिकारी भी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय एक अनूठी शैली में निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने मोतिहारी शहर के कई मतदान केंद्रों का घुड़सवारी करते हुए निरीक्षण किया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उनका यह कदम अधिकारियों के बीच सक्रियता और संवेदनशीलता का संदेश देने वाला रहा।

डीआईजी हर किशोर राय मोतिहारी के मंगल सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लेने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुँचे। उन्होंने यहाँ स्थापित तीनों बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के बाद, डीआईजी हर किशोर राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अब तक जिले के किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हिंसा की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से सफल साबित हो रहे हैं। डीआईजी का घुड़सवारी करते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करना न केवल मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह सुनिश्चित करता है कि अधिकारी कठिन से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में भी पहुंच सकें। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट