LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतीहारी में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, एसपी ने दिया आदेश, सत्यापन नहीं कराने पर जब्त होंगे बाहर के हथियार

Bihar News : मोतीहारी में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ

MOTIHARI : मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने विधासभा चुनाव को भयमुक्त कराने को लाइसेंसी हथियार धारकों पर चाबुक कसना शुरू कर दिया है। एसपी ने सख्त निर्देश दिया है कि राज्य के बाहर के लाइसेंस लेकर हथियार रखने वाले धारक अगर आर्म्स का सत्यापन और इंट्री नही कराएंगे तो उनका हथियार जब्त कर सख्त करवाई का निर्देश सीओ व  थानेदार को दिया है। वही निर्घारित समय तक हथियार का सत्यापन नही कराने वाले लाइसेंसधारी की भी आर्म्स को अबैध मानते हुए जब्त किया जाएगा। एसपी के सख्ती से राज्य के बाहर के लाइसेंस पर हथियार रखने वाले में हड़कंप मच गया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गृह विभाग से प्राप्त निदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनजर निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने के निमित्त हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु इस जिला के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारको को अनुज्ञप्ति शरत्र यथा अनिषिद्ध, छिद्ध, रिवाल्वर/पिस्टल / रायफल / एकनाली/दोनाली बन्दुकों का थानावार भौतिक सत्यापन के लिए निम्न प्रकार से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त करते हुए शस्त्र के भौतिक सत्यापन हेतु प्राधिकृत किया जाता है। 

सभी थानाध्यक्ष अपने यहीं से शस्त्र से संबंधित संधारित पंजी से मिलान कर दिनांक-04.09.2025 से 19.09.2025 तक शरत्र सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया जाता है कि अपने चौकीदार के माध्यम से शस्त्रधारियों को अपने स्तर से नोटिस निर्गत कर शत्-प्रतिशत् तामिला कराकर शस्त्र का सत्यापन के पश्चात् तामिला प्रतिवेदन एवं सत्यापन प्रतिवेदन निश्चित रुप से जिला शस्त्र शाखा, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी में विशेषदूत से भेजना सुनिश्चित करेंगे।

अंचलाधिकारी सदर मोतिहारी थानाध्यक्ष नगर, छतौनी, मुफसिल, लखौरा, अंचलाधिकारी तुरकौलिया थानाध्यक्ष, तुरकौलिया, रघुनाथपुर ओ०पी०, अंचलाधिकारी पीपराकोठी थानाध्यक्ष, पीपराकोटी, अंचलाधिकारी कोटवा थानाध्यक्ष, कोटवा, भोपतपुर ओ०पी०, अंचलाधिकारी बंजरिया थानाध्यक्ष, बंजरिया, अंचलाधिकारी सुगौली थानाध्यक्ष, सुगौली, अंचलाधिकारी रक्सौल, थानाध्यक्ष रक्सौल, पलनवा, भेलाही एवं हरैया ओ०पी०, अंचलाधिकारी रामगढ़वा थानाध्यक्ष, रामगढ़वा, अंचलाधिकारी आदापुर थानाध्यक्ष आदापुर हरपुर, नकरदेई ओ०पी० 10 अंचलाधिकारी छौड़दानों थानाध्यक्ष छौड़ादानों, दरपा, महुआया, अंचलाधिकारी ढ़ाका, थानाध्यक्ष ढ़ाका, कुण्डया चैनपुर, पचपकड़ी ओ०पी०, अंचलाधिकारी घोड़ासहन थानाध्यक्ष घोडाराहन, झरोखर ओ०पी०, अंचलाधिकारी बनकटवा थानाध्यक्ष जीतना, अंचलाधिकारी चिरैया थानाध्यक्ष चिरैया, शिकारगंज, अंचलाधिकारी पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष पकड़ीदयाल, अंचलाधिकारी मधुबन थानाध्यक्ष मधुबन, अंचलाधिकारी तेतरिया थानाध्यक्ष तेतरिया,  अंचलाधिकारी फेनहारा थानाध्यक्ष फेनहारा, अंचलाधिकारी पताही थानाध्यक्ष पताही, अंचलाधिकारी चकिया थानाध्यक्ष, चकिया, पीपरा, अंचलाधिकारी मेहसी थानाध्यक्ष मेहसी, जयबजरंग ओ०पी, अंचलाधिकारी कल्याणपुर थानाध्यक्ष कल्याणपुर, अंचलाधिकारी केसरिया थानाध्यक्ष केसरिया, डुमरियाघाट, अंचलाधिकारी संग्रामपुर थानाध्यक्ष संग्रामपुर और अंचलाधिकारी अरेराज थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट