LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: तेजस्वी के नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित, 100 इनामी अपराधियों के लिस्ट में नाम, आखिर क्यों खोज रही बिहार पुलिस?

Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने 100 इनामी अपराधियों का लिस्ट जारी किया है। इन अपराधियों को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है जिसके बाद इनकी संपत्ति जब्ती की जाएगी। 100 नामों में एक नाम तेजस्वी यादव के नेता की भी है..पढ़िए आगे...

तेजस्वी यादव
राजद नेता को खोज रही पुलिस - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक बार एक बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच पूर्वी चंपारण जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 100 चिन्हित अपराधियों पर इनाम की घोषणा की है। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम मोतिहारी की मेयर प्रीति गुप्ता के पति और राजद नेता देवा गुप्ता का है, जिन पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

10 दिनों का अल्टीमेटम

एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अगले 10 दिनों के भीतर ये सभी न्यायालय में सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस न्यायिक आदेश प्राप्त कर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर देगी। इन लिस्ट में राजद नेता का नाम चौंकाने वाला है। बता दें कि राजद नेता पर हत्या सहित 28 मामले दर्ज हैं। देवा गुप्ता पूर्व में मोतिहारी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

राजद नेता पर 28 मामले दर्ज 

पुलिस की मानें तो,  राजद नेता पर कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह हत्या से जुड़े दो गंभीर मामलों में फरार चल रहे हैं, जिसके चलते उन पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अपराधियों का वर्गीकरण और इनाम की राशिपुलिस द्वारा जारी सूची में जघन्य अपराधों से लेकर शराब तस्करी तक के आरोपी शामिल हैं। इन पर 5 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का इनाम है। 

100 अपराधियों ने ये शामिल 

अपराधियों की श्रेणी की बात करें तो हत्याकांड के 17, शराब तस्करी के 52, लूटकांड के 10, आर्म्स एक्ट के 8, डकैती के 3, भूमि माफिया के 2 और अन्य (दुष्कर्म, चोरी, रंगदारी, NDPS) के 8 अपराधी शामलि है। इनामी अपराधियों में पीपरा कोठी के रंजीत गुप्ता, राजेपुर के राजेश राम (शराब माफिया) और मुजफ्फरपुर के इंदल भगत (डकैती आरोपी - 20 हजार इनाम) के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए एक विशेष सेलफोन नंबर 9031827100 जारी किया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। साथ ही जानकारी सटीक होने पर इनाम की राशि एकमुश्त दी जाएगी।

NSIT
Nsmch