LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Vande Bharat Express: बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा हुआ चकनाचूर, यात्रियों में दहशत

Stone pelting at vande bharat express: मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के चकिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन पर पथराव हुआ है।

Vande Bharat Express
बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव- फोटो : social Media

Stone pelting at vande bharat express: बिहार में हाईटेक व सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई है। रविवार शाम मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के चकिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन पर पथराव की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना शाम करीब 5:50 बजे की है, जब गाड़ी संख्या 26501, पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चकिया स्टेशन के पास कुछ देर रुकी हुई थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अचानक पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिससे ट्रेन के C-3 कोच की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। प्रभावित कोच में सीट नंबर 50, 51 और 52 के पास कांच टूटा है।

खुशकिस्मती से कोई यात्री घायल नहीं हुआ, और ट्रेन बिना ज़्यादा देरी के अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गई। घटना के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है, और रेलवे पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

 यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि देश की सबसे आधुनिक और प्रतिष्ठित ट्रेन की सुरक्षा में आखिर चूक क्यों हो रही है?

NSIT
Nsmch

वंदे भारत एक्सप्रेस को देशभर में प्रगति और आधुनिकता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन बार-बार हो रहे हमले इस प्रगति को ठेस पहुंचा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को अब अधिक सतर्कता बरतनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

यात्रियों में घटना को लेकर रोष और चिंता दोनों देखी जा रही है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन से सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है। अगर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यह रेलवे प्रशासन की साख पर गहरा असर डाल सकती है।