LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

मोतीहारी में रफ्तार का कहर अनियन्त्रित होकर बस पलटी,डेढ़ दर्जन यात्री घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती

मोतीहारी में रफ्तार का कहर अनियन्त्रित होकर बस पलटी,डेढ़ दर्ज
मोतीहारी में रफ्तार का कहर अनियन्त्रित होकर बस पलटी- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार की सडको पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में मोतीहारी के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली घाट के समीप बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही बाबा बर्फानी ट्रांसपोर्ट की सवारी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में कुल 35 लोग सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। 

कई लोग बस के अंदर फंसे हुए थे।घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से स्थानीय अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और शिवहर के सीएससी में भर्ती कराया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पताही थानाध्यक्ष विनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। दुर्घटना के कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

स्थानीय मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी का सहयोग किया। उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकांश यात्री मोतिहारी और आस-पास के क्षेत्रों के रहने वाले थे।बस हादसे में घायल यात्रियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।

मोतिहारी से हिमाशु की रिपोर्ट