LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar police - वातानुकूलित स्मार्ट क्लास में नए टेक्नोलॉजी से ट्रेनिग लेंगे सिपाही ,एसपी ने किया उद्घाटन

Bihar police - वातानुकूलित स्मार्ट क्लास में नए टेक्नोलॉजी स
सिपाहियों के लिए स्मार्ट ट्रेनिंग क्लास का उद्गाटन- फोटो : HIMANSHU MISHRA

Motihari - मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात नवनियुक्त सिपाहियों को नए टेक्नोलॉजी पर आधारित पोलिसिंग में दक्ष बनाने के लिए नए स्मार्ट कलस का उद्घाटन किया।वातानुकूलित स्मार्ट क्लास में नवनियुक्त सिपाहियों को डीएसपी स्तर के ट्रेनर द्वारा प्रोजेक्टर ,डिजिटल डिस्प्ले,ऑडियो विजुअल सिस्टम  से अपराध के बदलते प्रकृति को लेकर नए तकनीक से दक्ष बनाएंगे । 

स्मार्ट क्लास में प्रशिक्षण लेकर नवनियुक्त सिपाही राज्य में बढ़ते साइबर अपराध, मोबलीचिंग,भीड़ नियंत्रण से निपटने के दक्ष होंगे एसपी ने बताया नई पहल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और  ज्यादा सक्षम और स्मार्ट बनाना है।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि स्मार्ट क्लास पूरी तरह से वातानुकूलित है. इसमें प्रोजेक्टर, डिजिटल डिस्प्ले, ऑडियो-विजुअल सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. पुलिसकर्मी लंबे समय तक बिना असुविधा के क्लास में बैठकर प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसकी पूरी व्यवस्था की गई है.

 स्मार्ट क्लास   न सिर्फ ज्ञानबर्धक है , बल्कि फील्ड में जाकर लागू करने योग्य भी हैं।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि  अब अपराध की प्रकृति बदल गई है. आजकल साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, डिजिटल ठगी और उग्र भीड़ की घटनाएं आम हो गई हैं. पारंपरिक ट्रेनिंग से इनसे निपटना मुश्किल होता है, इसलिए पुलिस को अब नए टेक्नोलॉजी आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे हर परिस्थिति में प्रभावी ढंग से काम कर सकें.

NSIT
Nsmch

एसपी स्वर्ण प्रभात की इस स्मार्ट क्लास में प्रशिक्षण लेकर  पुलिसकर्मी मॉब लिंचिंग, सड़क जाम, उपद्रव और साइबर ठगी जैसी घटनाओं में ज्यादा कुशलता से काम कर सकेंगे. इसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा क्योंकि अब कानून व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी.

पहले की व्यवस्था में नए सिपाहियों को फिजिकल ट्रेनिंग देकर सीधे फील्ड में तैनात कर दिया जाता था. लेकिन स्मार्ट क्लास जैसी ट्रेनिंग नहीं होने की वजह से नई चुनौतियों से निपटना मुश्किल हो जाता था. अब एसपी की स्मार्ट क्लास की वजह से यह कमी पूरी हो रही है.

Report – himanshu Mishra