LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मोतिहारी में भ्रष्ट बीडीओ पर निगरानी का शिकंजा, पांच ठिकानों पर छापेमारी

Raid on  Sursand BDO
Raid on Sursand BDO - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के बीच निगरानी विभाग की टीम ने पूर्वी चंपारण जिले में बड़ी छापेमारी की है। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ कृष्णा राम के पांच ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की गई। टीम उनके आवास सहित अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जांच कर रही है।


निगरानी की टीम ने मोतिहारी के राजाबाजार इलाके में स्थित किराए के मकान में भी तलाशी ली, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा उनके पैतृक गांव शंकर सरैया में भी अधिकारियों की टीम जांच कर रही है।

Diarch GO


बताया जा रहा है कि कृष्णा राम पर अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने मामला दर्ज कर विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।


बिहार में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकारी पद पर रहते हुए अवैध तरीके से संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसी कड़ी में निगरानी विभाग की यह कार्रवाई भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही बरामद संपत्तियों और दस्तावेजों का पूरा ब्योरा सामने आ पाएगा।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट