LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar news: बिहार में मातम का मंजर , नाव पलटने से तीन की मौत, दो लापता, सैर-सपाटा बना मौत का सफ़र

Bihar news: एक नाव अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

boat accident
नाव पलटने से तीन की मौत- फोटो : social Media

Bihar news: बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले में एक दर्दनाक नाव हादसा सामने आया जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। लखौरा थाना क्षेत्र के सरेह में एक नाव अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त नाव पर कुल 14 से 15 लोग सवार थे, जिनमें से नौ लोगों को ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना उस वक्त हुई जब गाँव के कुछ लोग बांध पर सैर-सपाटा के बाद वापस लौट रहे थे। शाम ढल चुकी थी और नदी में धारा तेज़ थी। जैसे ही नाव बीच धार में पहुँची, अचानक असंतुलित होकर पलट गई। देखते ही देखते लोग पानी में समा गए। चीख़-पुकार और अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने किसी तरह बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

कैलाश सहनी की मौत घटना के तुरंत बाद हो गई थी, जबकि मुकेश कुमार (25) और बाबूलाल सहनी (45) लापता हो गए थे। एनडीआरएफ की टीम पूरी रात तलाश में जुटी रही और रविवार सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

लखौरा थानाध्यक्ष और स्थानीय सीओ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान की निगरानी की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की अनुशंसा की है।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में नदी पार करने के लिए सुरक्षित नाव या पुल की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से लोग मजबूरी में जर्जर नावों का इस्तेमाल करते हैं। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है हर घर से चीख़ें और सिसकियाँ सुनाई दे रही हैं। सैर के बहाने निकले लोग अब लौटे हैं लाश बनकर, और परिवारों की आँखों में रह गया है बस आँसुओं का समंदर।