LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News: सम्राट चौधरी की पुलिस पर हत्या का आरोप ! मोतिहारी में आधी रात को बेतिया पुलिस की छापेमारी, अचानक पैक्स सदस्य की हुई मौत, भारी बवाल

Bihar News: बिहार पुलिस पर हत्या का आरोप लगा है। जानकारी अनुसार मोतिहारी में बेतिया पुलिस आधी रात को छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पैक्स सदस्य की मौत हो गई जिसके बाद सियासी बवाल तेज हो गई।

बिहार पुलिस
बिहार पुलिस पर हत्या का आरोप! - फोटो : social media

Bihar News: बिहार की मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गृह मंत्री सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस पर हत्या का आरोप लगा है। एक ओर जहां सम्राट चौधरी क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं और बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगा है। मामला मोतिहारी का है। जहां देर रात बेतिया पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस छापेमारी के दौरान एक महिला को सिपाहियों ने सीढ़ी से धक्का दे दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस मौके से फरार हो गई। 

पुलिस पर हत्या का आरोप 

दरअसल, पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नयागांव का है। जहां आधी रात को हुई पुलिस छापेमारी के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नयागांव निवासी 50 वर्षीय बच्चियां देवी के रूप में हुई है, जो पैक्स कमेटी की सदस्य बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बेतिया जिले के नौतन थाना की पुलिस आधी रात को नयागांव पहुंची थी।

Diarch GO

परिजनों का आरोप 

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने बच्चियां देवी को सीढ़ी से धक्का दे दिया, जिससे गिरकर उनकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर नौतन थाना की पुलिस मौके से वाहन लेकर फरार हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहाड़पुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि जिस आरोपी को पकड़ने पुलिस पहुंची थी, वह मौके से फरार हो गया। 

इस कारण छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका का पुत्र सतेंद्र महतो बाइक चोरी के मामले में आरोपी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी। इस मामले में यह भी आरोप सामने आया है कि नौतन थाना की पुलिस ने पहाड़पुर थाना को बिना सूचना दिए ही छापेमारी की, जो नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर अरेराज के डीएसपी रवींद्र कुमार ने बताया कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नयागांव में बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बेतिया जिले की नौतन थाना पुलिस आई थी।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस 

छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गया, जबकि घर में मौजूद एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस पर सीढ़ी से धक्का देने का आरोप लगाया है, जबकि प्रथम दृष्टया महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट