LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार के बल पर किराना दुकान में घुसे बदमाश, लाखों की लूट कर हुए फरार

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधी हथियार के बल पर किराना दुकान में घुसे और लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए।

दिनदहाड़े बड़ी लूट
दिनदहाड़े बड़ी लूट - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। हथियार के सहारे अपराधियों ने किराना दुकान से एक लाख रुपए उड़ा लिए हैं। इस घटना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। 

दुकानदारों में मचा हड़कंप 

दरअसल, पूरा मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र के मदरसा चौक के पास का है। जहां रविवार शाम करीब 5:30 बजे बदमाशों ने एक किराना दुकान से लगभग एक लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर निवासी किराना दुकानदार राजेश कुमार उर्फ मुन्ना जयसवाल अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान उजले रंग की अपाचे बाइक से आए तीन बदमाश दुकान के सामने रुके। 

Diarch GO

हथियार के सहारे बड़ी लूट 

तीनों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। बदमाश दुकान के अंदर घुसे और अचानक शटर गिरा दिया। इसके बाद पिस्टल और कट्टा दिखाकर दुकानदार को भयभीत किया और काउंटर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बदमाश पूरी तरह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के दुकानदार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी बाइक से मदरसा चौक की ओर भाग निकले।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित घोड़ासहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और उनके फरार होने की दिशा का पता लगाने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। घोड़ासहन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि करीब ढाई से तीन वर्ष पहले भी इसी दुकानदार के साथ गोली मारकर लूट का असफल प्रयास किया गया था।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट