LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Police Raid: सुबह सुबह सेंट्रल जेल में छापेमारी, मोतिहार DM और SP की मौजूदगी में सभी वार्डों में तलाशी जारी

Bihar Police Raid: बिहार के मोतिहारी में सुबह सुबह पुलिस का एक्शन मोड जारी है। मोतिहारी सेंट्रल जेल में छापेमारी की जा रही है। डीएम एसपी की मौजूदगी में सभी वार्डों में तलाशी जारी है।

मोतिहाली जेल में छापेमारी
मोतिहाली जेल में छापेमारी - फोटो : reporter

Bihar Police Raid: बिहार के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह से ही सेंट्रल जेल में छापेमारी जारी है। दरअसल, “सम्राट युग” की शुरुआत के साथ ही प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से मोतीहारी के सेंट्रल जेल में गुरुवार अहले सुबह से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

डीएम एसपी के मौजूदगी में सघन जांच अभियान 

यह कार्रवाई जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या प्रतिबंधित सामान का पता लगाया जा सके। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सुबह से जारी इस अभियान में अब तक कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर तलाशी अभियान लगातार जारी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट