LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में मोदी नीतीश पर जमकर बरसी प्रियंका गाँधी, कहा-मित्रों को एक रूपये में जमीन दे रहे प्रधानमन्त्री, नीतीश राज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गाँधी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा की बिहार में पीएम के मित्रों को एक रूपये में जमीन दी जा रही है......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में मोदी नीतीश पर जमकर बरसी प
पीएम सीएम पर बरसी प्रियंका गाँधी - फोटो : HIMANSHU

Motihari :  बिहार विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है। वही दूसरी चरण में 11 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर दोनो गठबंधन प्रचार में पूरी ताकत झोंक दिया है। दिनभर आसमान में सिर्फ हेलिकॉप्टर ही दिखाई दे रहे है। एक एक विधानसभा में दो दो बड़े नेता मतदाता को रिझाने पहुच रहे है। काग्रेश सांसद सह नेत्री प्रियंका गांधी आज मोतीहारी जिला के गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुची।

इस चुनावी सभा में कांग्रेश नेत्री ने पीएम व सीएम पर जमकर प्रहार किया। पीएम पर चुनाव में मतदाताओ से झूठी वादा कर ठगने का तो सीएम पर 20 वर्ष के शासन में भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान होने का आरोप लगाया है। कहा की पेपर लीक होने से युवक अच्छी शिक्षा के बाद भी बेरोजगार है। वही प्रियंका गाँधी बढ़ते अपराध पर भी जमकर बरसी। 

पीएम पर प्रहार करते हुए कहा कि पीएम मोदी मित्र बड़े व्यवसायी को अरबो की जमीन एक रुपया में दे रहे है। आज महंगाई से हमलोग परेशान है। वही खाद के लिए किसान परेशान है। आमलोगों से गोबिंदगंज विधानसभा से काग्रेश  प्रत्याशी शशिभूषण राय उर्फ गापू राय को वोट देकर महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

कांग्रेस नेत्री सह सांसद प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता अपना बहुमूल्य मत देकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएगी तो 25 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। हर गरीब महिला को 25 सौ रुपया प्रतिमाह मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। युवाओं को पेपर लीक की समस्या से निजाद देकर नई कैलेंडर लागू किया जाएगा। कम्पटीशन की परीक्षा का फॉर्म मुफ्त होगा। वही परीक्षा देने आने जाने का भी खर्च भी सरकार देगी। जीविका दीदी का प्रति माह 30 हज़ार रुपया मिलेगा।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट