LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime: शिव मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर नृशंसता पूर्वक उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार

Priest Murder: मोतिहारी में पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी. मंदिर के पास खून से लथपथ शव बरामद किया गया. परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने का दावा किया है पुलिस ने 2 नामज़द को किया गिरफ्तार

Bihar Crime: शिव मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर नृशंसता पू
शिव मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर नृशंसता पूर्वक उतारा मौत के घाट- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के मोतिहारी जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में विगत बुधवार की दरमियानी रात को शिव मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था. हत्याकाण्ड की जानकारी अगले दिन सुबह आग की तरह चहू ओर फ़ैल गई और लोगो का हुजूम मंदिर परिसर में जमा हो गई. हत्या की सूचना पर पीपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घटना की जांच शुरू कर दी. अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.


दो नामज़द आरोपी  गिरफ्तार

दरअसल, पुलिस ने परिजनों के लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते दो नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा पुजारी हत्या मामले में पकडे गए दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के बेदीबन मधुबन निवासी राहुल कुमार पिता सुनील सिंह एवं अनिल कुमार सिंह पिता स्व. प्रसिद्ध नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया  है.वहीं शिव मंदिर के पुजारी के शव को पीपरा पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बेदी बना मधुबन गांव स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के पुजारी की हत्या की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ चकिया एवं पीपरा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

Diarch GO

पुलिस अधीक्षक ने बताया 

घटन के बाबत पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष समेत चकिया एसडीपीओ को घटनास्थल पर भेजा गया है, जहां मृतक के परजनों ने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आवेदन दिया है. इस आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. घटना प्रथम दृष्टता ये मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है. घटना की जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा. गिरफ्तार दोनों नामज़द आरोपियों से पुलिस पुछताछ कर रही है.