LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : मोतीहारी में अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, हथियार के साथ 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : मोतिहारी में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मोतीहारी में अपराधियों पर पुलिस ने कसा शि
अपरधियों पर शिकंजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

Motihari : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के विशेष निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे पाँच शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मोतिहारी-पकड़ीदयाल रोड पर नंदपुर हराज मोड के पास एक टीन के शेड वाले मकान में पाँच व्यक्ति हथियार के साथ जमा हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना का तुरंत सत्यापन किया गया।

सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में कार्रवाई

सूचना के सत्यापन के बाद, सदर डीएसपी-2 जितेश पाण्डेय के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तत्काल छापेमारी की और मौके से पाँच अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की तीन मोटरसाइकिल, और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासियों के रूप में हुई है: मनीष कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता राजेश्वर राम, साकिन रमपुरवा, थाना पकड़ीदयाल, अभय कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता मोखतार प्रसाद यादव, साकिन सरौगढ़, थाना चिरैया, विकेश कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता लालबच्चन राय, साकिन दोसतैया, थाना लखौरा, कृष्णा कुमार (उम्र 24 वर्ष), पिता स्व. दहाउर सहनी, साकिन मधुबनीघाट, थाना मुफ्फसिल, सुनिल कुमार उर्फ सचीन कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता वकील सहनी, साकिन मधुबनीघाट मठिया, थाना मुफ्फसिल शामिल है।

NSIT
Nsmch

पुलिस पूछताछ में घटनाओं की संलिप्तता स्वीकार

पुलिस पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार अपराधियों ने जिले में हुई चार अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का मानना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। एसपी ने बताया कि इन सभी अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट