LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : मोतिहारी में लग्जरी कार से लाखों की विदेशी शराब पुलिस ने किया जब्त, मौके से दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मोतिहारी में चेकपोस्ट खुलने के दुसरे दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लग्जरी कार से पुलिस ने लाखों रूपये की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतिहारी में लग्जरी कार से लाखों की विदेशी शरा
लाखों की शराब बरामद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट में नए बने चेकपोस्ट के खुलते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। NH 27 पर वाहन जाँच के दौरान, चेकपोस्ट पुलिस ने एक लग्जरी कार से 38 पेटी विदेशी शराब बरामद की और इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गोपालगंज के हैं तस्कर

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। 

तस्करों की पहचान

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मनमोहन कुमार पांडे (22), पिता स्वर्गीय चिंटू पांडे, थावे चितु टोला, थावे, और कर्ण कुमार (21), पिता राजेश शाह, एकडेरवा, गोपालगंज के रूप में हुई है। 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि वे गिरफ्तार तस्करों से आगे की पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन की भी जाँच की जा रही है, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुँचा जा सके। यह घटना दिखाती है कि नए चेकपोस्ट के बाद भी तस्करों ने अपना काम जारी रखा है, लेकिन पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ उनका मुकाबला कर रही है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट