LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मोतिहारी में शराब कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, दो होटल संचालकों को किया गिरफ्तार, होटल को किया सील

Bihar News : मोतिहारी में अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है. जहाँ पुलिस ने दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में शराब कारोबार का पुलिस ने किया खुला
शराब कारोबार का खुलासा- फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राहकों को बीयर और शराब परोसने वाले दो होटल को सील किया है। वही पुलिस ने भारी मात्रा में बीयर और विदेशी शराब बरामद किया है। 

पुलिस दोनो होटल मालिक सहित 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने दोनो होटल को सील भी कर दिया है। एसपी के निर्देश पर तुरकौलिया थाना पुलिस ने वृतिया लोकनाथपुर में कार्रवाई किया है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तुरकौलिया थाना के वृतिया लोकनाथपुर में मीट हाउस में शराब का कारोबार होता है। सूचना सत्यापन के उपरांत तुरकौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रौशन मिट हाउस और चौधरी मिट हाउस में छापेमारी किया। छापेमारी में पुलिस ने दोनो होटल से 26 लीटर विदेशी, 23 लीटर देशी शराब के साथ 17 हज़ार 300 रुपए बरामद किया। 

वही होटल संचालक राहुल कुमार ,रौशन कुमार,लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनो मिट हाउस को सील कर दिया। गिरफ्तार होटल संचालक पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट