LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : युवाओं को बुजुर्ग बनाकर पेंशन लेने के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : युवाओं को बुजुर्ग बनाकर पेंशन लेने के खेल का प

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में साइबर पुलिस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वृद्धजन पेंशन योजना' में सेंधमारी करने वाले एक शातिर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक साइबर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो कम उम्र के लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें सरकारी पेंशन दिलाने का काला कारोबार चला रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन यादव के रूप में हुई है।

फर्जी 'जन्म प्रमाण पत्र' से उम्र बढ़ाने का खेल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जितना, बनकटवा और पचपकड़ी थाना क्षेत्रों के कुछ युवक भंडार गांव में एक घर को ठिकाना बनाकर बड़ा खेल खेल रहे हैं। यह गिरोह कम उम्र के लोगों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाता था और फिर उसके आधार पर आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर उन्हें कागजों पर 'वृद्ध' बना देता था। इसके बाद इन लोगों का मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पंजीकरण कराकर सरकारी धन का गबन किया जा रहा था।

Diarch GO

छापेमारी में मिला इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा

साइबर थाने की पुलिस ने पचपकड़ी थाना क्षेत्र के बशहीं गांव निवासी फेंकू यादव के घर पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है, जिसमें आधार कार्ड, वृद्धा पेंशन के फॉर्म, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, लैपटॉप, फिंगरप्रिंट डिवाइस, तीन डेमो फिंगरप्रिंट, मोबाइल, वेबकैम और कैमरा शामिल हैं। इन उपकरणों का उपयोग दस्तावेज बनाने और केवाईसी (KYC) की प्रक्रिया को चकमा देने के लिए किया जाता था।

संगठित गिरोह का पर्दाफाश

साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो सरकारी योजनाओं में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से लाभ दिलाने का काम कर रहा था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भंडार गांव से चंदन यादव को दबोचा गया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। डीएसपी ने कहा कि सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचाने वाले ऐसे गिरोह के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

NSIT
Nsmch

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

गिरफ्तार आरोपी चंदन यादव से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है। फिलहाल पुलिस संदीप यादव, सुमन यादव, फेकू यादव और धीरज यादव की तलाश में लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब तक कितने लोगों को फर्जी तरीके से पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया है और इसमें किसी सरकारी कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है।

हिमांशु की रिपोर्ट