LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : मोतिहारी में सरकारी योजना के नाम पर साइबर ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, एटीएम और सिम कार्ड किया बरामद

Bihar News : मोतिहारी में सरकारी योजना के नाम पर साइबर ठगी क

MOTIHARI : मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर क्राइम को जड़ से उखाने के लिए पुलिस लगातार करवाई में जुटी है। पुलिस ने बड़े साइबर क्राइम का खुलासा किया है। सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर भोली भाली लोगो का बैंक में खाता खुलवाकर उसमे साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर अपराधियो द्वारा खुले खाता में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से ठगी कर साईबर फ्रॉड का पैसा मंगाने के लिए इन खातों का उपयोग किया जाता था। वही पकड़े गए साइबर अपराधी के जपत मोबाइल में पाकिस्तान से व्हाट्स एप्प से चैटिंग सहित कई सबूत पुलिस को हाथ लगी है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल आवेदक मुसलिम कुरेसी, पिता एहमुल्लाह कुरैसी, सा० ताजपुर देउर, थाना केसरिया जिला पूर्वी चम्पारण के द्वारा साईबर थाना में करीब आधा दर्जन व्यक्ति के द्वारा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर शिकायत किया गया है कि इनके ग्रामीण 01. मो० सदाम, 02. विशाल कुमार दास, 03. निखिल कुमार 04. अमन कुमार के द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर स्थानीय साईबर कैफे संचालक 05. रितेश कुमार के सहयोग से पोस्ट ऑफिस केसरिया में खाता एवं सिम निकलवाता है तथा खाता में साईबर अपराध का पैसा मंगा कर निकाल लिया जाता है। उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुये गिरोह में शामिल विशाल कुमार को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया तथा उसके निशान देही पर उनके ठिकाना चांदमारी स्थित लॉज में छापामारी किया गया। जहां से कई बैंक पासबुक, एटीएम एवं संदिग्ध सामान बरामद हुआ। तत्पश्चात् अमन कुमार के ठिकाने पर छापामारी किया गया। जहां से मोबाइल, सिम, बैंक पासबुक, चेक बरामद हुआ है। दोनों अभियुक्तों के कड़ाई से पुछताछ किया तो ये लोग अपना अपराध स्वीकार किये एवं बरामद मोबाइल एवं तकनिकी/वैज्ञानिक अनुसंधान से एक बड़ा फर्जीवाड़ा गैंग का उद्‌भेदन हुआ। जिसमें अमन कुमार के मोबाइल से कई संदिग्ध पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सऐप चैटिंग पाया है। 

इस गैंग द्वारा केसरिया थाना अंतर्गत सैकड़ों लोगों का गुमराह कर सरकारी योजनाओं का लालच देकर खाता खुलवाया गया। जिसमें विभिन्न राज्य हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से ठगी कर साईबर फ्रॉड का पैसा मंगाने के लिए इन खातों का उपयोग किया जाता था। अभी तक कुछ खाता का जांच साईबर पोर्टल के माध्यम से किया गया तो पता चला कि उन खातों पर हिमाचल प्रदेश हरियाणा, पंजाब, यू०पी, बिहार, दिल्ली, तेलंगाना सहित कई राज्यों से शिकायत दर्ज है। कुछ शिकायतों में यह पाया गया कि फेक फेसबुक आईडी बनाकर उनके मित्र से कस्टम में पकड़ाने एवं इमरजेंसी में फंसे होने का बहाना बनाकर ठगी किया जाता था। ठगी का पैसा इन भोले भाले ग्रामीणों के खातों में मंगा लिया जाता था। इस पर कांड सं0-157/25 दिनांक 26.09.2025, धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340 /316(2)/61(2) बी०एन०एस० एवं 66सी/66डी आईटी एक्ट दर्ज किया गया। गिरोह के अन्य लोगों के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है। कांड में गिरफ्तार दो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी साइबर अपराधियो की पहचान- अमन कुमार, पिता चन्द्रेश्वर प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, पे० खाप गोपालपुर, वार्ड नं0 06, थाना केसरिया, जिला पूर्वी चम्पारण.. विशाल कुमार पिता मोहन दास, सा० लाला छपरा, थाना केसरिया जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में किया गया। वहीँ साइबर अपराधियो के पास से पुलिस ने मोबाइल-05, एटीएम कार्ड-03,बैंक पासबुक- 03, चेकबुक02, सिम कार्ड -09, मोबाइल का डब्बा बरामद किया है। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट