LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: अतिक्रमण हटाने वाला जेसीबी हुआ बरामद, किराए के मकान में रहने वाले चोरों ने बिहार पुलिस को दिया बड़ा गच्चा!

Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह किराए के मकान पर रहकर जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इस मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

मोतिहारी पुलिस
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतिहारी पुलिस ने बुलडोजर चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 3 अंतरजिला चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की जेसीबी को भी बरामद किया है। जानकारी अनुसार बुलडोजर का जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं बेखौफ चोरों ने इन्हीं मशीनों को अपना निशाना बना लिया। 

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

जानकारी अनुसार मोतिहारी पुलिस ने बुलडोजर (जेसीबी) चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन अंतरजिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई एक जेसीबी मशीन भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई को बंजरिया थाना पुलिस ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जहां एक ओर प्रशासन बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों की नजर अब भारी मशीनों पर पड़ गई है। मोतिहारी में हाल के दिनों में बुलडोजर और जेसीबी चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

Diarch GO

किराए के मकान में रहकर देते थे घटना को अंजाम 

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो मोतिहारी में किराए के मकान में रहकर जेसीबी और ट्रैक्टर की रेकी करता था। मौका मिलते ही गिरोह मशीनों की चोरी करता, फिर उनके कागजात और इंजन नंबर में छेड़छाड़ कर यूपी और अन्य राज्यों में बेच देता था। इस गिरोह का सरगना विकास कुमार और दिनेश राय बताए जा रहे हैं।

गिरोह के सरगना सहित 3 गिरफ्तार 

पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की जेसीबी भी जब्त की गई है। एसडीपीओ ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति भंग करने और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट