LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतिहारी में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, सदर अस्पताल के बड़ा बाबू और दो होटल मालिक समेत 6 को किया गिरफ्तार

Bihar News : मोतिहारी में हाई प्रोफाइल शराब पार्टी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस सदर अस्पताल के बड़ा बाबू सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का पुलिस
शराब पार्टी का पर्दाफाश - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। रविवार को सदर एसडीओ अरुण कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध 'सिमरन होटल' में छापेमारी की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के भीतर कुछ रसूखदार लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से सदर अस्पताल के बड़ा बाबू (प्रधान लिपिक) और होटल संचालक सहित आधा दर्जन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

छापेमारी के दौरान होटल के कमरे का नजारा बेहद चौंकाने वाला था। पुलिस टीम जैसे ही कमरे में दाखिल हुई, वहां शराब की बोतलें और चखना सजा हुआ मिला। गिरफ्तार किए गए लोगों में सदर अस्पताल के बड़ा बाबू के अलावा सिमरन होटल के मालिक और शहर के ही एक अन्य नामचीन होटल के मालिक भी शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि शराबबंदी के मामले में अब रसूख या पद की कोई अहमियत नहीं रह गई है।

सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें काफी समय से सिमरन होटल में संदिग्ध गतिविधियों और शराब परोसे जाने की सूचना मिल रही थी। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह के साथ मिलकर एक विशेष टीम बनाई गई और योजनाबद्ध तरीके से होटल की घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से विदेशी शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है ताकि रक्त में अल्कोहल की पुष्टि की जा सके।

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसमें एक सरकारी सेवक (बड़ा बाबू) की सीधी संलिप्तता पाई गई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग में रसूख रखने वाले इस अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब उनके निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इसके साथ ही, होटल सिमरन को सील करने की तैयारी भी की जा रही है क्योंकि शराबबंदी कानून के तहत जिस परिसर में शराब पी जाती है या बरामद होती है, उसे जब्त या सील करने का प्रावधान है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य होटल संचालकों और शराब के शौकीनों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है और सरकारी पद पर बैठे लोग यदि इसे तोड़ेंगे, तो उन पर और भी कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप उन तक कैसे पहुंची थी।

हिमांशु की रिपोर्ट